हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा. सीरीज इस समय 2-1 पर है. पिछले मैच भारत ने 14 रन से जीता था. हालांकि अबतक सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है. जिससे इस सीरीज का रोमांच चरम पर पहुंच गया है. कैरेबियन खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों को अबतक खूब परेशान किया है, जिसके कारण भारतीय टीम की रणनीति पर सवाल भी खड़े हुए हैं. दूसरी ओर भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है.
भारत के पूर्व दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने चौथे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है और नितीश कुमार रेड्डी को एक और मौका देने की अपील की है. पुजारा ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए रेड्डी के बारे में अपनी राय दी है.

पूर्व दिग्गज ने कहा, "मैं टॉप ऑर्डर में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहूंगा, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, ईशान किशन नंबर 3 पर, श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर और तिलक वर्मा नंबर 5 पर खेलेंगे" भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज ने रेड्डी को नंबर 6 और नमन धीर को नंबर 7 पर रखने की अपील की है.
पुजारा ने कहा, "अक्षर पटेल नंबर 8 पर, तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह नंबर 9 पर. मयंक यादव अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें भी खिलाया जाना चाहिए. हैदराबाद में भारतीय टीम के लिए सवाल यह होगा कि पिच कैसी है."
उन्होंने आगे कहा, "उसी के आधार पर आप या तो प्रिंस यादव या कुलदीप यादव को चुनेंगे, मुझे बस यही एक बदलाव नज़र आता है. उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनना होगा. अगर स्पिनरों को ज़्यादा मदद मिलती है, तो आप कुलदीप को वापस लाना चाहेंगे. अगर विकेट इंदौर जैसा है, जहां तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलती है, तो आप उसी प्लेइंग XI के साथ खेलेंगे."
चेतेश्वर पुजारा की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव/कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा दावा, बोले- 'इस खिलाड़ी के टीम इंडिया में आने से अब वाशिंगटन सुंदर की जरूरत नहीं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं