विज्ञापन

CISF जवान की हत्या के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज 

MP News: सिंगरौली पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत हो गई. मृतक सीआईएसएफ जवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी था.  

CISF जवान की हत्या के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज 

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सीआईएसएफ जवान की हत्या करने के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद मामला गरमा गया है. हालांकि पुलिस इस रहस्यमयी तरीके से हुई मौत को हार्ट अटैक बता रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या है?  

कबाड़ियों ने जवान को पीट-पीटकर किया था अधमरा 

दरअसल सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के एनसीएल अमलोरी के कोयला खदान में कबाड़ी चोरी करने के उद्देश्य से सक्रिय रहते हैं. बीते दिन जब कबाड़ियों ने खदान में केबल सहित अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया तो सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी. जिस वजह से कबाड़ियों ने सीआईएसएफ के जवान सतेंद्र भारती को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था. जिसके बाद इलाज के दौरान  CISF के जवान सतेंद्र की मौत हो गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां 3 दिन की रिमांड में पुलिस ने आरोपियों को लिया था. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामअवतार सिंह को भी पुलिस ने रिमांड में लिया था. 

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपी राम अवतार सिंह के सीने में अचानक दर्द होने लगा, पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

जांच कर रहे हैं 

इधर एसडीओपी राहुल सैयाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 3 दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया था. मंगलवार को उसके सीने में अचानक दर्द होने लगा. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें ठगी और लूट का अजीब मामला...ठग बना पीड़ित और पीड़ित निकले आरोपी, पूरा मामला जानकर पुलिस का भी चकरा गया सिर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Singrauli News, Singrauli Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com