जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ शिवराज सिंह चौहान
भोपाल:
उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत कर दी है. यात्रा को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई. यात्रा शुरू करने से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ पहले भगवान महाकालेश्वर का जल, दूध, पंचामृत से अभिषेक किया, पूजा की. इसके बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बाबा के दरबार पहुंचे. ये पूजा अर्चना जनता के दरबार में रथ लेकर पहुंचने से पहले, जनता को जब संबोधित किया तो निशाना कांग्रेस और उसके आला नेताओं पर साधा. अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं को एमपी में सरकार बनाने के सपने आते हैं. महाराजा और एक धनपति सरकार नही बनाते. एमपी में फिर किसान पुत्र शिवराज सरकार बनाएंगे.'

वहीं शिवराज सिंह ने राहुल का नाम लिये बग़ैर कहा, 'कुछ समय पहले कांग्रेस के एक नेता मंदसौर आए थे. उनको यह ज्ञान नहीं है कि प्याज कैसे पैदा होता है, वह किसानों के हित की बात कर रहे हैं.' मुख्यमंत्री 55 दिन राज्य में घूमकर 700 सभाओं के जरिए 230 विधानसभा सीटों में जनता से संपर्क करेंगे. यात्रा के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो स्पेशल गाड़ियां तैयार की गई हैं. इस रथ में टीवी, फ्रीज, एसी के साथ ही एक विशेष लिफ्ट लगाई गई है, जिसके जरिए सीएम नीचे उतरकर लोगों से मिलेंगे.

उधर कांग्रेस ने भी महाकाल के चरणों में गुहार लगाई है, सरकार की शिकायत भेजी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, 'आज जनता बदला लेने बैठी है तो जन आर्शिवाद यात्रा निकालें, माननीय कमलनाथ जी ने पत्र लिखा है बाबा महाकाल के चरणों में कि झूठे लोग हैं प्रदेश की जनता परेशान हैं, हर दिन बच्चियों के साथ रेप होता है, 2-4 किसान आत्महत्या करते हैं. ये सारी बातें प्रभु की चरणों में रखा है कि झूठे लोगों से निजात मिलनी चाहिये. कांग्रेस का कहना है कि वो 18 जुलाई से जन जागरण अभियान यात्रा के जरिये सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी. यात्रा 18 जून को उज्जैन के तराना से शुरू होगी.
VIDEO: मध्यप्रदेश में चुनावी साल में वादों का पिटारा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shivraj Singh Chouhan, Jan Ashirwad Yatra