शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में गुरुवार-शुक्रवार की रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया. चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया. इन चारों घरों में रहने वाले लोग अलग-अलग जगहों पर गए थे जिससे घर सूने थे. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
केस नंबर 1 - दिनारा क्षेत्र में रहने वाले शौकत अली की पत्नी बानो बेगम ने बताया कि, हम घर के सभी लोग बाहर गए थे. घर में मेरे और मेरी बहू के कुछ जेवर रखे थे. सोने के 10 से 12 तोले के जेवर थे और चांदी के जेवर थे. बोलेरो गाड़ी खरीदने के लिए घर में 500000 रुपये का इंतजाम करके रखा था. घर सूना देखकर चोरों ने धावा बोल दिया और सब कुछ माल ले गए.
केस नंबर 2 - दिनारा क्षेत्र में ही डीजे का काम करने वाले विनोद कुशवाह ने बताया कि रिश्तेदार की मैरिज एनिवर्सरी थी और वे दतिया गए हुए थे. घर में 10 तोला सोने-चांदी के कीमती जेवरात और 70000 रुपये नगद रखे हुए थे. चोरों ने बीती रात सूना घर देखकर हाथ साफ कर दिया.
केस नंबर 3 - इसी क्षेत्र में रहने वाले धनीराम ने बताया कि, पत्नी परिक्रमा देने गोवर्धन गई हुई थी. वह कमरे में ताला लगाकर गई थी. बीती रात पास में बहू और बेटा अपने कमरे में सो रहे थे, मैं बगीचे में सो रहा था. चोरों ने न जाने कैसे कमरे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर कीमती जेवरात नगद चुराकर भाग गए.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
केस नंबर 4 - इसी तरह एक और घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. यह घर भी सूना था.
फिलहाल एक ही रात में चार घरों को चोरों ने जिस तरह निशाना बनाया है उससे पुलिस की किरकिरी हो रही है. आनन-फानन में पुलिस ने डाक टीम बुलाकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी तलब करते हुए अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं