विज्ञापन

शाहरुख खान-मनोज बाजपेयी की वो 'गुमनाम' फिल्म, 38 साल बाद थिएटर में हुई रिलीज, SRK थे जूनियर आर्टिस्ट, एक्ट्रेस को कहा था- मैम

कल्ट क्लासिक भारतीय टीवी फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दोज वंस' साल 1989 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अरुंधति रॉय ने लिखा और प्रदीप कृशन ने निर्देशित किया था

शाहरुख खान-मनोज बाजपेयी की वो 'गुमनाम' फिल्म, 38 साल बाद थिएटर में हुई रिलीज, SRK थे जूनियर आर्टिस्ट, एक्ट्रेस को कहा था- मैम
मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान की फिल्म

साल 1989 की भारतीय अंग्रेजी भाषी टीवी फिल्म 'इन विच ऐनी गिव्स इट दोज वन्स' हाल ही में फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज की गई. हेरिटेज फाउंडेशन ने फिल्म को 4के में प्रसारित किया. फिल्म में अर्जुन रैना, अरुंधति रॉय (राधा की भूमिका में) और रोशन सेठ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी ने इसमें छोटी भूमिका अदा की. टेलीविजन सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने फिल्म को देखने के बाद इंस्टाग्राम के जरिए प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने थिएटर की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अरे, क्या मजेदार शाम थी. मैंने फिल्म देखी जहां ऐनी ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी, वो भी आईनॉक्स नरीमन पॉइंट में. फिल्म में पुराने दिन याद आए, कास्ट से इतने साल बाद मिलना बहुत खास था. प्रदीप और अरुंधति धन्यवाद कि उन्होंने इतनी शानदार फिल्म दी. साथ ही, शिवी और शिवेंद्र सिंह जी को भी धन्यवाद, जिन्होंने फिल्म को इतने बेहतरीन तरीके से रीस्टोर और रिवाइव किया.

उन्होंने बताया, "यह फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई थी और 13 मार्च को ही 38 साल बाद थियेट्रिकल रिलीज हुई. इसमें दिल्ली के हमारे सारे थिएटर कलाकार भी हैं. अभिनेत्री ने आखिरी में बताया, "जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिली थी, तो उन्होंन मुझसे कहा था कि मैम, जिस फिल्म में आप हीरोइन थीं, उसमें मैंने जूनियर आर्टिस्ट का काम किया था. हां, शाहरुख फिल्म में एक किरदार निभा रहे हैं. लवलीन, रघुबीर यादव, खालिद, प्रदीप, अरुंधति, दीपिका… सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा."

यह भी पढ़ें: ना भूल भुलैया का छोटा पंडित, ना पार्टनर का छोटा डॉन...राधा भाभी की पहली पसंद है राजपाल यादव की ये फ्लॉप फिल्म

कल्ट क्लासिक भारतीय टीवी फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दोज वंस' साल 1989 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अरुंधति रॉय ने लिखा और प्रदीप कृशन ने निर्देशित किया था. 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह फिल्म वास्तुकला के छात्रों के अंतिम वर्ष के संघर्ष, आदर्शवाद और मस्ती को दर्शाती है. इसमें शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Manoj Bajpayee, Himani Shivpuri, Shah Rukh Khan Early Career Film, In Which Annie Gives It Those Ones Re Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com