विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

रायपुर में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत, 7 अन्य घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के 59 मजदूर एक बस में सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे. जब बस सेरीखेड़ी गांव के करीब पहुंची तब वह ट्रक से टकरा गई.

रायपुर में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत, 7 अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
रायपुर:

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर शहर के तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के 59 मजदूर एक बस में सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे. जब बस सेरीखेड़ी गांव के करीब पहुंची तब वह ट्रक से टकरा गई.

इस घटना में सात मजूदरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. पुलिस ने शवों को और घायलों को अस्पताल भेजा है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी मजदूर गुजरात के सूरत में कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Raipur, Laborer Death, Chattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com