- बस के आगे चल रही कार ने गाय आने पर अचानक रफ्तार धीमी की, जिससे बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई
- दुर्घटना के समय बस में तीस से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से कई को मामूली चोटें आईं और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ
- यह मामला कोराटागेरे पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है और पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच जारी है
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. पावागड़ा से तुमकुरु जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा तुमकुरु जिले के कोराटागेरे तालुक में तुम्बाडी पेट्रोल पंप के पास हुआ. बस पावागड़ा से तुमकुरु की ओर जा रही थी. इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई. गाय को देखकर बस के आगे चल रही एक कार के चालक ने अचानक रफ्तार धीमी कर दी. पीछे से तेज गति में आ रही बस कार के काफी करीब पहुंच गई और उससे टकराने का खतरा पैदा हो गया.
कार को बचाने की कोशिश में खाई में गिरी बस
कार से टक्कर बचाने के लिए बस चालक ने अचानक वाहन को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की. इस दौरान बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा. हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. अचानक हुए इस हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कई लोगों की जान बच गई.
CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बस के खाई में गिरने की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. हादसे का वीडियो सामने आने के बाद दुर्घटना की वजह और बस की रफ्तार को लेकर भी चर्चा हो रही है. यह मामला कोराटागेरे पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है.
यह भी पढ़ें | गोरखपुर हादसा: गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- निर्दोषों को झूठे आरोप में जेल भेजा गया
यह भी पढ़ें | काजीरंगा में 26 मौतों के बाद असम में 'जीरो टॉलरेंस'... हेलमेट नहीं तो गाड़ी जब्त, गुवाहाटी में जगह-जगह चेकिंग
यह भी पढ़ें | यूपी में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा, बलरामपुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 5 युवकों की मौत, दो गंभीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं