नागौद थाना पुलिस ने विक्षिप्त किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दो युवकों को एक साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपियों पर पुलिस कप्तान के द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित था. पकड़े गए दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. गर्भवती होने के बाद उसके साथ मनमानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था. आरोपी शिवांशु वर्मन 20 साल और करण उर्फ लिल्ली वर्मन 22 साल निवासी नागौद बताए जा रहे हैं.
करीब एक साल पहले नागौद थाना में नाबालिग विक्षिप्त किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी. जिस वक्त एफआईआर कायम की गई तब पुलिस के पास आरोपियों का कोई सुराग उपलब्ध नहीं था. आरोपियों के संबंध में ना तो परिजनों को कुछ जानकारी थी और ना ही पीड़ित लड़की कुछ बता पा रही थी. बेहद चुनौतीपूर्ण केस में पुलिसकर्मियों को आरोपी तक पहुंचना टेढ़ी खीर प्रतीत हो रहा था. मगर एक साल तक पुलिस मामले के आरोपियों की पता तलाश करती रही.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अंत में जानकारी जुटाने में सफलता मिली कि कस्बे के दो लड़के एक समय पर लड़की के साथ देखे गए थे. इसी बिंदु के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और पीड़िता के सामने दोनों लड़कों को ले जाकर उनकी तस्दीक कराई. तब कहीं मामले के आरोपी गिरफ्तार किए जा सके.नागौद थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि नाबालिग लड़की आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रही थी. आरोपियों तक कैसे पहुंचा जाए इसके लिए जांच टीम बनाई गई टीम ने लगातार पूछताछ करते हुए तो लड़कों को चिन्हित किया जिन्हें तस्दीक उपरांत नामजद कर न्यायालय में पेश किया गया और आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं