विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

मध्य प्रदेश: सीधी बस हादसे में 48 शव बरामद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ‘‘भयावह’’ बस दुर्घटना (Sidhi Bus Accident) को लेकर मंगलवार को शोक जताया और हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने को मंजूरी दी.

मध्य प्रदेश: सीधी बस हादसे में 48 शव बरामद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
मध्य प्रदेश: बाणसागर नहर से 37 शवों को बाहर निकाला गया
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ‘‘भयावह'' बस दुर्घटना (Sidhi Bus Accident) को लेकर मंगलवार को शोक जताया और हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने को मंजूरी दी. पुलिस ने बताया कि सीधी जिले में सुबह एक बस पुल से नहर में गिर गई. सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बताया, ‘‘अब तक बाणसागर नहर से 48 शवों को बाहर निकाला गया है.'' उन्होंने कहा कि बस को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है और इसमें अब एक भी शव नहीं है. 

Read Also: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में नहर में गिरी बस, 48 शव बरामद, CM शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान

कितने यात्री अब भी लापता हैं, इस बारे में पूछे जाने पर कुमावत ने कहा, ‘‘इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है.'' उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सात लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर आ गये हैं. मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के सीधी में बस दुर्घटना भयावह है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल है.'' 

Read Also:  सतना में नकली नोट छापने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, ATM मशीन में नोट डालने वाला कर्मचारी भी शामिल

उनके कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी में बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है. गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी.'' 

Video: मध्य प्रदेश के सीधी में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi On Sidhi Bus Accident, Bus Accident In Sidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com