विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2022

इंदौर में पिज्जा चेन की कर्मचारी की चार युवतियों ने की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल

जबरन घूरने का आरोप लगाकर की पिटाई, 'लेडी गैंग' ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे खुद वायरल कर दिया, पुलिस ने केस दर्ज किया

इंदौर में पिज्जा चेन की कर्मचारी की चार युवतियों ने की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल
युवती को चारों युवतियां पीट रही थीं और वह रोते हुए लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी.
इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) शहर के द्वारकापुरी इलाके में पिज्जा चेन में काम करने वाले युवती की सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. पीड़ित का कहना है कि जबरन घूरने का आरोप लगाकर चार युवतियों ने उसकी पिटाई कर दी. फरियादी की शिकायत पर चारों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. 

यह मामला इंदौर के द्वारकापुरी इलाके का है जहां पिंकी और उसकी गैंग का आतंक है. वीडियो में चारों आरोपी युवतियां थप्पड़, लात-घूसों और डंडे से पीड़ित युवती की पिटाई करती हुई दिख रही हैं. मारपीट के बाद वह सड़क पर गिर गई और लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन उसकी मदद के लिए यहां कोई नहीं आया. बाद में सामने के एक घर में जाकर उसने अपनी जान बचाई.

     

यह घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है. 'लेडी गैंग' ने मारपीट का खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. 
      
स्थानीय पुलिस अधिकारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित नंदनी यादव की शिकायत पर पिंकी और उसकी तीन सहेलियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pizza Chain Employee Thrashed, 4 Women Accused, Indore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com