न्यूजीलैंड दौरे में टी20 और वनडे से बड़ी है सबसे आखिर में खेले जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज क्योंकि इसी श्रृंखला से ही टीम गिल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की राह बहुत हद तक साफ होगी. और इस बड़ी जंग से पहले ही टीम इंडिया को देवदत्त पडिक्कल के रूप में वह बल्लेबाज मिल गया है , जो 'चेतेश्वर पुजारा की राह' पर चलता दिखाई पड़ रहा है. शुरुआत पिछली सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ की थी, और अब न्यूजीलैंड की धरती पर एक कदम और आगे बढ़ा दिया है, लेकिन क्या नया पुजारा मिल गया है, इसका जवाब देने के लिए उन्हें यहां से बहुत कुछ करना होगा. देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीन दिनी मैच की दूसरी पारी में सोमवार को 199 रन की पारी खेली. और बदनसीबी यह रही कि वह सिर्फ 1 रन से दोहरे शतक से चूक गए. देवदत्त ने पहली पारी में भी 32 रन बनाए थे. और प्रदर्शन के साथ अब यह सवाल बहुत हद तक बन पड़ा है कि क्या टीम इंडिया को वह नंबर-3 बल्लेबाज मिल गया है, जो चेतेश्वर पुजारा के जाने के बाद 'खाली' पड़ा था. पारी की खासियत देवदत्त का स्ट्राइक रेट भी रहा. न्यूजीलैंड धरती पर पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 24 चौकों और 3 छक्कों से 80.24 के स्ट्राइक-रेट से 199 रन बनाए
🔴 LADIES & GENTLEMEN, MEET THE REAL STAR BOY OF INDIAN CRICKET! 🌟 - India were bowled out for just 113 runs in the 1st innings. - In the 2nd innings, both openers were dismissed early. - With India at 9/2, Devdutt Padikkal walked in to bat. - He smashed a century and is now batting on 172* (226 balls). - While other players struggled, Padikkal stood tall and showed his class. CENTURY CELEBRATION OF THE SAVIOUR OF INDIAN TEST CRICKET - DEVDUTT PADIKKAL! 🇮🇳❤️
— Sam (@cricsam02) October 26, 2026
अभी भी अधूरा था सवाल?
इससे पहले टीम इंडिया के पिछले श्रीलंका दौरे में देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर ही बैटिंग करते हुए दोनों ही टीमों में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. तब पडिक्कल ने 1 ही मैच में 115.50 के औसत से 199 रन की पारी खेलकर 231 रन बनाए थे. इस पारी के बाद बहुत लोगों ने यह कहना शुरू किया कि पडिक्कल पुजारा के बाद नए परमानेंट नंबर-3 बल्लेबाज है, लेकिन इसके काउंटर में बड़ी संख्या में पंडितों ने कहा था कि अभी विदेश में टेस्ट बाकी है? बात सही थी और अब न्यूजीलैंड के पहले ही तीन दिनी मैच में 199 रन की पारी खेलकर पडिक्कल ने बहुत ही मजबूती से बता दिया है कि वह 'चेतेश्वर पुजारा की राह' या उनके द्वारा नंबर-3 पर छोड़ी गई 'विरासत' पर चलने या संभालने के लिए तैयार हैं. लेकिन क्या अगला चेतेश्वर पुजारा मिल गया है, इसका जवाब तलाशने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा.
भारत A की दमदार वापसी
यह सीरीज में इतनी अहम है कि बीसीसीआई ने करीब-करीब टेस्ट टीम के सदस्यों को ही मेजबान A के खिलाभ भारत A टीम में चुना. और अब खुद का ढालने के लिए बेचैन टीम इंडिया ने खेले जा रहे पहले तीन दिनी मैच की दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए फिलहाल खबर लिखा जाने तक 7 विकेट पर साढ़े चार सौ के स्कोर के पार पहुंचा दिया है. पहली पारी में भारतीय टीम 113 रन पर ही सिमट गई थी. और इसके बाद कई पंडितों की नजर इस प्रदर्शन से टेढ़ी हो गई थी, लेकिन भारतीय टीम ने दमदार वापसी है.
F.A.Q= देवदत्त पडिक्कल के मैच में प्रदर्शन को लेकर Frequently Asked Questions से जानें तमाम बातें
1. प्र.: इस अनौपचारिक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में देवदत्त पड़िक्कल का व्यक्तिगत स्कोर क्या रहा?
उ.: देवदत्त पड़िक्कल ने दूसरी पारी में बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। वह मात्र 1 रन से अपने दोहरे शतक से चूक गए
2. प्र.: पड़िक्कल ने अपनी इस मैराथन पारी में कितनी गेंदों का सामना किया और कितने चौके- छक्के लगाए?
उ.: उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 248 गेंदों का सामना किया, जिसमें 24 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 80.24 का रहा.
3. प्र.: भारत ए की पारी जब संकट में थी, तब पड़िक्कल ने किन खिलाड़ियों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं?
उ.: पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद और दूसरी पारी में शुरुआती झटकों (10 रन पर 2 विकेट) के बाद पड़िक्कल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 215 रनों की बड़ी साझेदारी की। इसके बाद यश राठौड़ के साथ भी उन्होंने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया.
4. प्र.: क्या देवदत्त पड़िक्कल ने इस मैच की पहली पारी में भी रन बनाए थे?
उ.: हां, पहली पारी में जब पूरी भारतीय टीम 113 रनों पर सिमट गई थी, तब भी देवदत्त पड़िक्कल ने टिककर खेलते हुए टीम की तरफ से सर्वाधिक 32 रन (77 गेंदों पर) बनाए थे।
5. प्र.: इस मैच में देवदत्त पड़िक्कल की पारी का टीम पर क्या प्रभाव पड़ा?
उ.: न्यूजीलैंड ए के 317 रनों के जवाब में फॉलोऑन/बड़ी बढ़त के दबाव के बीच पड़िक्कल की दोनों पारियों (32 और 199 रन) ने अकेले दम पर मैच का रुख पलट दिया और भारत ए को मैच में जोरदार वापसी कराते हुए एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं