भोपाल से करीब 200 किलोमीटर दूर आगर मालवा में आशुतोष शर्मा मोबाइल में अपनी मां की यादों को सहेजते हैं. लेकिन इसी मोबाइल पर आए एक मैसेज और सर्टिफिकेट ने जैसे उस दर्द को और बढ़ा दिया. उनकी मां विद्या शर्मा को 8 मार्च को कोविशील्ड का पहला डोज लगा, जून में दूसरा डोज लगना था लेकिन 1 मई 2021 को कोरोना से ही उनका निधन हो गया. मौत के 4 महीने बाद 17 सितंबर को मोबाइल पर मैसेज आया कि नगर पालिका टाउन हाल में उन्हें टीके का दूसरा डोज लग गया. वेबसाइट में आशुतोष को मां के नाम का सर्टिफिकेट भी मिल गया.
आशुतोष शर्मा का कहना है, 'रात में 8.02 मिनट पर मैसेज आया, कहा दूसरा डोज लगाया गया. सर्टिफिकेट डाउनलोड होता है कि टीका लगाया गया जब मम्मी दुनियां में ही नहीं है ऐसे देश में टीका लगाया जा रहा है. मुझे लगता है अधिकारियों पर बहुत दबाव बनाया जा रहा है ये नंबर बढ़ा रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

आगर के ही छावनी में रहने वाली 26 साल की पिंकी वर्मा ने 8 जून को पहला डोज लगवाया, दूसरा डोज लगना है लेकिन उन्हें भी 17 सितंबर मैसेज आ गया कि उन्हें टीका लग गया वो भी राजस्थान में झालावाड़ जिले के टीकाकरण केंद्र पर.
पिंकी का कहना है कि मुझे 8 जून को लगी थी दूसरी 7 सितंबर को लगनी थी लेकिन मेरी तबीयत खराब हो गई तो दूसरा डोज नहीं लिया. मुझे लगता है आंकड़े बढ़ाने के लिये ऐसा कर रही है जबकि मुझे लगा ही नहीं है दूसरा डोज.
भोपाल की लीला सुतार को 25 मार्च को पहला टीका लगा, फिर कोरोना संक्रमित हो गई, दूसरा डोज लग नहीं पाया लेकिन 17 को उन्हें भी टीका लगने का मैसेज आ गया. लीला का कहना है कि मैंने अभी दूसरा वैक्सीन नहीं लगाया फिर भी मैसेज आ गया. मैं कहीं बाहर गई तो मुझे तो परेशानी आएगी मैं क्या करूं.
लोगों का आरोप है ये आंकड़े बढ़ाने का खेल है, सरकार कह रही है छोटी सी दिक्कत.
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है, कौन सा मामला है एक दो मामला हो सकता है जांच की जाएगी लिपकीय त्रुटि हो कोई ऐसी दिक्कत होगी तो निदान होगा.
अब 27 सितंबर को महाअभियान की तैयारी है, लक्ष्य है उस दिन तक राज्य की पूरी आबादी को पहला डोज लगा दिया जाए.
- मध्यप्रदेश में 58658290 टीके लग चुके हैं
- यानी लगभग 84 आबादी को टीके की एक डोज मिल गई है
- लेकिन लगभग 52 लाख लोगों को दूसरे डोज का इंतज़ार है
- भोपाल में 5000 लोग ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लगने के बाद सर्टिफिकेट नहीं मिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं