रायपुर पुलिस ( Raipur Police) की ओर से कालीचरण महाराज की खजुराहो से हुई गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ( Narottam Mishra ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार को यह नहीं करना चाहिए था. संघीय मर्यादा इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं देती है. उन्हें सूचना देनी चाहिए थी. छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो उनको नोटिस देकर भी बुला सकती थी. मैंने मप्र के डीजीपी को कहा है कि तत्काल छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करें कि क्या तरीका है उनका. गिरफ्तारी के इस तरीके पर आपत्ति व्यक्त करना है. अपना विरोध दर्ज कराएं और स्पष्टीकरण भी लें.
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले नरोत्तम मिश्रा ये बताएं कि महात्मा गांधी को गाली देने वालों की गिरफ्तारी से वो खुश हैं या दुखी हैं. दूसरी बात है कि किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है. जो विधिक प्रावधान है, उसी के तहत कार्रवाई की गई है. महात्मा गांधी जिन्होंने विश्व को शांति,भाइचारा, प्रेम, सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया, ऐसे महापुरूष के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि उसके परिवारवालों को और उसके वकील को सूचना दे दी गई है. 24 घंटे के अंदर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कालीचरण महाराज गिरफ्तार
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में ‘अपमानजनक' टिप्पणी करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ करने के आरोप में कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं