मध्य प्रदेश के इंदौर में एक वीडियो के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' का विरोध करने वाले दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं को पकड़ने में विफल रहने पर कथित रूप से इंदौर शहर को “आग” लगाने की धमकी दी थी.
पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वह व्यक्ति भी शामिल है जो वीडियो में लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए कथित रूप से कह रहा है कि ‘पूरे इंदौर शहर को आग लगा देंगे.'
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
व्यक्ति इस वीडियो में यह भी कह रहा था कि यदि फिल्म 'पठान' का विरोध करने वाले दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं को पकड़ने में पुलिस विफल रहती है तो वे शुक्रवार को दोपहर की नमाज के बाद इकट्ठा होंगे.
वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर लोग इंदौर को जलाने की धमकी देंगे, तो हम उनकी विचारधारा को आग लगा देंगे.''
पुलिस अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि विवादित भाषण देने के आरोपी बड़वाली चौकी इलाके के निवासी आवेश खान को कालू, शादाब, इरफान और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि रिजवान नाम के एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने आवेश खान के साथ मिलकर कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था.
पुलिस के कई दल और अपराध शाखा के अधिकारी फरार लोगों की तलाश कर रहे हैं. इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो के आधार पर कम से कम 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें -
-- Adani Group ने Hindenburg के आरोपों का किया खंडन, इसे "भारत पर हमला" बताया
-- ओडिशा के मंत्री की हत्या करने वाला एएसआई था मानसिक रोगी, मनोचिकित्सक ने किया खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं