मुरैना के गणपति का पुरा गांव की 50 वर्षीय दलित महिला का निधन हो गया है. मुरैना प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान यह महिला आग में कूद गई थी. जिला प्रशासन की टीम गणपति का पुरा गांव में मंदिर की जमीन पर अनाधिकृति तौर पर बने घर को हटाने के लिए गई थी. यह घर राम अवतार का था. तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने वाली टीम जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंची थी. बताया जा रहा है कि वहां रखे भूसा के कूप में किसी ने आग लगा दी और जब तक कोई उन्हें रोकता राम अवतार की पत्नी राजाबेटी उसमें कूद गई. इसके बाद वहां हिंसा भड़क गया.
मोबाइल की वजह से युवाओं की खोपड़ी में निकल रहे हैं सींग, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
भीड़ ने तहसीलदार की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. जेसीबी में आग लगा दी और उनलोगों से हाथापाई करने लगे जो आग से महिला को बचाने की कोशिश कर रहे थें. अधिकारियों ने किसी तरीके से महिला को आग से निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में आज उस महिला की मौत हो गई है. भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर के वहां पहुंचे हैं. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
अतिक्रमण की वजह से आशियाना ढहा, तो बुजुर्ग दलित महिला उसी आग में कूद गई @OfficeOfKNath @ChouhanShivraj @drhiteshbajpai @BJP4India @BJP4MP @INCIndia @INC4MP @TCGEHLOT @ndtvindia @shailendranrb @ajaiksaran #AmitShah #ModiSarkar2 #kamalnath pic.twitter.com/eSfGkdPrda
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 20, 2019
इससे पहले मुरैना जिले के पोरसा तहसील के अधीन आने वाले प्रसिद्ध संत नागाजी महाराज के मंदिर की कृषि भूमि पर एक दलित परिवार ने अतिक्रमण कर लिया था. दो दिवस पूर्व दी गई सूचना पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय उक्त परिवार ने मोहलत दिये जाने पर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था. 20 जून को पोरसा तहसीलदार श्रीमती भूमिका सक्सेना पुलिस बल लेकर मंदिर के साधू संत के साथ पचपेड़ा के पास गणपति का पुरा गांव पहुंची थी.
हाथ में चूड़ी और मंगलसूत्र पहन TikTok वीडियो बना रहा था लड़का, कुछ देर बाद बाथरूम में मिली लाश
वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जैसे ही शुरू की गई वैसे ही भूसा के कूप में किसी ने आग लगा दी. मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व प्रशासन पर हमला करने के साथ ही बुजुर्ग दलित महिला ने जलती हुई आग में कूदकर आत्मदाह का प्रयास किया. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटा रही जेसीबी को आग के हवाले कर दी. वहीं महिला तहसीलदार के साथ बदसलूकी करते हुये उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. आज महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं