Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की तादाद दोगुनी हो गई है जिसमें 55 फीसदी से ज्यादा 'हिस्सेदारी' अकेले प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर की है. कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार सख्ती बरतने की बात कह रही है. मास्क नहीं लगाने पर लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है लेकिन रसूखदार इससे बच जाते हैं. भोपाल कलेक्टर और एडिशनल एसपी बुधवार रात न्यू मार्केट पहुंचे और लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा. यही पनहीं, इस दौरान बिना मास्क घूम रहे 648 लोगों से 69,620 रु. की राशि जुर्माने के तौर पर भी वसूली गई लेकिन बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह और उनके 'साथी' ये कहकर बच निकले कि वो कुछ खा रहे थे.
अगले दिन यानी आज ये हमें सिनेमा हॉल में मिले और यहां भी उनके समर्थक बगैर मास्क के नारेबाजी कर रहे थे. सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा, 'मैं शकरकंद खा रहा था इसलिये मास्क नहीं लगाया था.' कांग्रेस का आरोप है कि संक्रमण काल में भी रसूखदार छूट जाते हैं.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
बता दें, पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में कोरोना के 1033 नए मामले आए हैं. राज्य में इस समय कुल 2475 सक्रिय मामले हैं जबकि संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत है. महीनेभर में संक्रमण 7 से 33 ज़िलों में फैल चुका है लेकिन सैंपल औसतन 50 हजार से 55 हजार ही लिये जा रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि रोज़ाना कम से कम 60,000 सैंपल लिए जाने चाहिए. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन का प्रस्ताव तो नहीं है लेकिन बगैर मास्क घूमने वालों के लिये खुली जेल का प्रस्ताव है, वो बिना मास्क 'कोरोना बम' बनकर ना घूमें, लेकिन अपनी पार्टी के मानव बमों का सरकार क्या करना चाहती है ये समझना थोड़ा मुश्किल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं