प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक ( security lapse) के मामले ने सियासी रंग ले लिया है. घटना के दिन बुधवार को इस मसले को लेकर पंजाब राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था. गुरुवार को पीएम की लंबी उम्र की कामना करते हुए मध्य प्रदेश में महामृत्युंजय जाप किया गया, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्य बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा शामिल हुए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी की दीर्घायु और रक्षा के लिए भोपाल के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया. शिवराज आज दोपहर एक बजे गुफा मंदिर पहुंचे. उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए जाप किया, इसके साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी जाप हो रहा है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना दरअसल कांग्रेस का आपराधिक षड्यंत्र है. जिस जगह प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया, वो जगह से पाकिस्तान की सीमा केवल 30 किलोमीटर दूर है. कांग्रेस ने साजिश रचकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में योजनाबद्ध तरीके से बाधा पहुंचाई. इसके लिए कांग्रेस पार्टी और उसकी पंजाब सरकार की सारा देश निंदा कर रहा है. इन दोनों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नैतिक आधार पर तुरंत पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं