कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलते हुए देख सभी धर्मस्थलों को बंद किया जा चुका है, लेकिन कुछ लोग अभी भी कोरोना संकट की गंभीरता को समझने को तैयार नहीं है. शुक्रवार को रतलाम के उंकाला रोड स्थित एक मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करते कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. उंकाला रोड पर सुदामा परिसर के सामने स्थित मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी.
सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का दल मौके पर पंहुचा. मस्जिद में कई लोग नमाज अदा कर रहे थे. पुलिस को देखकर कई नमाजी मौके से भाग गए, और कुछ को पुलिस पीटते हुए अपने साथ ले गई. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल 6 लोगों को सैलाना जेल भेज दिया गया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
रतलाम में #lockdown #Lockdown21 का उल्लंघन कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर पुलिस की कार्रवाई #Covid_19 #coronavirus #StayHome #lockdown @ndtvindia @shailendranrb @ajaiksaran @dharamtiwari @PoliceWaliPblic @sunilcredible pic.twitter.com/MdWvzk8LBR
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 17, 2020
पिछले हफ्ते कोरोना वायरस की महामारी के बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 38 किमी दूर एक गांव में लॉकडाउन की अवहेलना कर सामूहिक तौर पर मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने एक समुदाय के 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस निरीक्षक मुकेश द्विवेदी ने बताया था कि जिले के चौरई तहसील के खैरीखुर्द गांव में एक मस्जिद में गांव के सरपंच सहित 40 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक तौर पर नमाज अदा करते हुए मिले थे.
उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉकडाउन का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर लोगों के इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस के गश्ती दल द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 (पांच या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध), भादंवि की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकट पूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं