विज्ञापन

इश्क, जिद-हत्या, शादी की चाहत लिए प्रेमी को प्रेमिका ने परिवार संग मिलकर मारा, करंट लगाया; पैर काटे... और क्या किया?

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में Love Marriage की जिद एक युवक की खौफनाक मौत का कारण बन गई. प्रेमिका ने मिलने बुलाने के बहाने उसके अपने परिवार के साथ मिलकर (Murder) मार डाला. कई घंटे तक उसे यातनाएं दी गई. पांच दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया.

इश्क, जिद-हत्या, शादी की चाहत लिए प्रेमी को प्रेमिका ने परिवार संग मिलकर मारा, करंट लगाया; पैर काटे... और क्या किया?
Love Affair Brutal Murder Boyfriend Killed in Singrauli MP News

Love Affair Murder, Boyfriend Tortured to Death: “मैं उसी से शादी करूंगा… चाहे जो हो जाए”, यह कहने वाला प्रेमी अब इस दुनिया में नहीं है. पहले प्यार और फिर प्रेमिका से शादी (Love Marriage) करने की जिद में उसे ऐसी मौत दी गई कि सुनने वाले की भी रूह कांप जाए. जी हां... ऐसा ही है. 20 साल के उस प्रेमी को पकड़कर पहले मारा गया, फिर करंट लगाया गया, इससे भी मन नहीं भरा तो दरिंदों ने उसके शरीर में कीलें ठोक दीं. लेकिन, नफरत अभी बाकी थी, दर्द से बुरी तरह तड़प रहे उस युवक के पैर तोड़े गए और फिर एक काट दिया. पैर का एक अंगूठा खेत में पड़ा मिला. कई घंटों तक तड़पने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस सब में वो प्रेमिका भी शामिल थी, जिससे संदीप शादी करना चाहता था. 

पांच दिन बाद मौत से हार गया प्रेमी  

प्रेमिका की बेरुखी, धोखे और खौफनाक कत्ल की यह कहानी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli love affair murder) की है. जहां प्रेमिका 20 साल की प्रेमिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमी संदीप यादव की हत्या कर दी थी. 28 फरवरी 2026 को 20 साल का संदीप यादव (Sandeep Yadav killing case) पोखरा गांव के पास एक खेत में लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया. उसकी हालत बेहद गंभीर थी, प्राथमिकी उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया, पांच दिन तक मौत से लड़ने के बाद संदीप हार और उसने दम तोड़ दिया. 

संदीप के शरीर में ठोक दी थी कीलें

संदीप के शरीर में ठोक दी थी कीलें

आठ महीने से चल रहा था प्रेम प्रंसग 

पुलिस की जांच में सामने आया कि आजादपुर के रहने वाले संदीप यादव का करीब आठ महीने पोखरा गांव की रहने वाली पूजा पनिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पूजा का घर संदीप के घर के रास्ते में आता था, आने-जाने के दौरान दोनों की एक दूसरे से नजरें मिली और वे एक दूसरे को दिल दे बैठे. दोनों में कई बार मुलाकात हुई, इस दौरान नजदीकियां इतनी बढ़ी कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन, शायद किस्मत हो कुछ और ही मंजूर था. 
इस हालत में खेत में पड़ा मिला था प्रेमी.

इस हालत में खेत में पड़ा मिला था प्रेमी.

परिजनों ने प्रेमिका की शादी UP में तय की 

इसी बीच पूजा के परिवार वालों ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में तय कर दी. इसकी जानकारी संदीप को लगी तो वह नाराज हो गया. उसने पूजा से साफ कहा कि चाहे कुछ हो जाए वह शादी तो उसी से करेगा. इस दौरान युवती के घरवालों को इस रिश्ते की भनक लग गई और घर में बवाल मच गया. पूजा के परिवार को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था. परिवार की ओर युवक को धमकी दी गई कि अगर, वह पूजा या उसके घर के आसपास दिखा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. 

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

छुटकारा चाहती थी प्रेमिका  

संदीप को अपने प्यार पूजा से अलग होना मंजूर नहीं था. उसने पूजा पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया. लेकिन, अब पूजा भी संदीप से छुटकारा चाहती थी. ऐसे में उसने संदीप की ओर से बनाए जा रहे दबाव की जानकारी अपनी मां मुन्नी देवी, भाई मेला सागर और चाचा भोलानाथ को दे दी. इसके बाद चारों ने संदीप की हत्या की योजना बनाई.  
पुलिस ने आरोपी प्रेमिका, उसकी मां, चाचा और भाई को भेजा जेल.

पुलिस ने आरोपी प्रेमिका, उसकी मां, चाचा और भाई को भेजा जेल.

प्रेमिका ने मिलने के बहाने बुलाया

योजना के तहत 27 फरवरी को प्रेमिका पूजा ने प्रेमी संदीप को को मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही संदीप पूजा के घर पहुंचा चारों ने उसे पकड़ लिया. आरोपियों के अनुसार, उन्होंने पहले संदीप को पूजा से अलग होने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं माना. वह शादी की जिद पर अड़ा रहा. इसके बाद शुरू हुआ दरिंदगी का खौफनाक खेल. पूजा और उसके परिवार वालों ने पहले संदीप लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, उसके बार-बार करंट लगाया गया. आरोपियों के सिर पर खून सवार हो चुका था. अब वे किसी भी हाल में संदीप को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता थे. 

शरीर में कील ठोकी, कुल्हाड़ी से पैर काटा, मरा समझकर खेत में फेंका 

करंट लगते ही वह दर्द से चीखने लगता. वह घायल होकर दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था. इसके बाद आरोपियों ने उसके शरीर मे लोहे की कील ठोक दी. उसके पैर तोड़ दिए, फिर कुल्हाड़ी से उसका बायां पैर काट दिया. कई घंटों तक दरिंदगी झेलने के बाद संदीप बेहोश हो गया. आरोपियों ने उसे मरा समझकर खेत में फेंक दिया और सबूत मिटाने के लिए उसके कपड़े जला दिए. 
जांच करती पुलिस टीम की तस्वीर.

जांच करती पुलिस टीम की तस्वीर.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

28 फरवरी की सुबह छह बजे ग्रामीणों  ने पोखरा गांव में पास संदीप का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई. हत्या के आरोप में पुलिस ने भोलानाथ पनिका (39), मेलासागर पनिका (19), पूजा पनिका (20) और मुन्नी देवी पनिका (40) को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. 

VIDEO: नवग्रह धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा बाइक सवारों का कहर, युवक पर की थप्पड़ों की बैछार, चीखती रहीं महिलाएं 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com