Gwalior-Bhind Etawah National Highway 719: ग्वालियर-भिंड इटावा नेशनल हाईवे 719 स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई. स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की. ये युवक बैरिकेड हटाकर विपरीत लाइन से जबरदस्ती स्कार्पियो निकाल रहे थे. टोल कर्मचारियों ने जब रोका तो, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद आरोपी युवक स्कॉर्पियो में बैठकर ग्वालियर की तरफ फरार हो गए. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया.
बरेठा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट
बरेठा टोल प्लाजा एक बार फिर युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. CCTV फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर टोल कर्मचारियों ने थाना महाराजपुर में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने टोल कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया कर और जांच में जुट गई है.
पहले भी ग्वालियर टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग
बता दें कि पिछले महीने भी महाराजपुरा थाना इलाके में नेशनल हाईवे 719 पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी. यहां भिंड की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे थे. इसमें से एक बदमाश जिसने हेलमेट लगाया हुआ था. वो बूथ नंबर 7 पर पहुंचा. यहां पर्ची काट रहे सुपरवाइजर रोहित कुमार को हेलमेट लगाए व्यक्ति ने एक पर्ची देकर कहा-'यह मैनेजर को दे देना.' इसके बाद हेलमेट लगाए व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी. हमलावरों ने तकरीबन से चार से पांच गोलियां चलाई थी.हालांकि बाद में दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं