विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2018

BJP नेता ने की कमलनाथ की तारीफ, तो उन्होंने CM शिवराज को कांग्रेस में शामिल होने का दिया न्योता, जानें पूरा मामला

मध्यप्र देश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है.

BJP नेता ने की कमलनाथ की तारीफ, तो उन्होंने CM शिवराज को कांग्रेस में शामिल होने का दिया न्योता, जानें पूरा मामला
कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया है.
  • भाजपा नेता बाबूलाल गौर ने की थी कमलनाथ की तारीफ
  • छिंदवाड़ा के विकास के लिये की थी कमलनाथ की सराहना
  • कमलनाथ ने कहा- बाबूलाल जी एक सच्चे इंसान हैं
भोपाल: मध्यप्र देश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कल एक कार्यक्रम में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ की छिंदवाड़ा के विकास के लिये सराहना की थी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में, क्या वह गौर को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देगें के सवाल पर, कमलनाथ ने कहा, ‘मैं तो शिवराज को भी निमंत्रण देता हूं. बाबूलाल गौर को केवल क्यों’. कमलनाथ ने कहा,‘‘ बाबूलाल गौर जी एक सच्चे इंसान हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने सच्चाई स्वीकार की’.उन्होंने कहा कि गौर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह सच्चाई जानते हैं. गौर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री थे और मैं केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री. मेरे कार्यकाल में मैंने सबसे ज्यादा धन मध्यप्रदेश को दिया. मैंने मध्यप्रदेश के लिये 4500 करोड़ से अधिक रुपये जारी किये’.

शिवराज सिंह चौहान का 'बाहुबली अवतार' वाला वीडियो : देखें- कौन बना है कटप्पा-भल्लालदेव 

क्या आप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने तय नहीं किया है कि मैं लडूंगा, क्योंकि मैं सांसद हूं. ये भी चर्चा है कि चुनाव (लोकसभा और विधानसभा) साथ-साथ हों. तो जब इन सब चीजों का फैसला होगा, तब मैं भी फैसला करूंगा’’. उन्होंने कहा क्योंकि, ‘अमित शाह भी इस बारे में विधि आयोग को चिठ्ठी लिखी है, तो कोई मजाक करने के लिये तो नहीं लिखी और किसी छोटे कार्यकर्ता ने भी नहीं लिखी, अमित शाह ने लिखी है. उन्होंने चिठ्ठी लिखी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और यह मांग कर रहे हैं, तो इससे इसमें गंभीरता दिखती है’. पूर्व केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने नोटबंदी को पूरी तरह से असफल करार देते हुए कहा, ‘इससे बाजार में प्रचलित नोटों से अधिक नोट बैंकों में जमा हो गए’.

शख्स ने खुद को बताया मुख्यमंत्री का जीजा, तो CM शिवराज बोले, मैं बहुत से लोगों का साला 

VIDEO: MP पुलिस से भिड़ा शख्स, बोला- मैं हूं मुख्यमंत्री का जीजा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Nath, Shivraj Singh Chauhan, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com