मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में तेज आंधी के कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. महाकाल लोक मंदिर कॉरिडोर में, जिसका अक्टूबर 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया था, सात सप्तऋषि मूर्तियों में से छह उखड़ गए और दो क्षतिग्रस्त हो गई. मंदिर के गलियारे में छह मूर्तियों उखड़ने के कारण कोई भी घायल नहीं हुआ.
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवा क्षेत्र में तेज आंधी तूफान का संज्ञान लिया है. उन्होंने फोन पर उज्जैन कलेक्टर और उज्जैन संभाग कमिश्नर से चर्चा कर उन्हें राहत कार्य के लिए निर्देशित किया है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि मालवा क्षेत्र के उज्जैन एवं आसपास के इलाक़ों में तेज तूफ़ान से प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें दुर्भाग्य से 2 लोगों की (1 उज्जैन और 1 नागदा में) मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हुए. लगभग 50 वृक्ष और बहुत से बिजली के खंभे भी उखड़ गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि महाकाल लोक में 155 प्रतिमाएं हैं, जिनमें से 6 खंडित हुई हैं, ये सभी डिफेक्ट लायब्लिटी पीरियड के तहत कांट्रेक्टर द्वारा नई स्थापित की जाएंगी.
इधर, मूर्तियों के टूटने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितता का आरोप लगाया और घटिया काम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति कर रही है और बिना कोई तथ्य दिए भ्रम फैला रही है.
यह भी पढ़ें -
-- BJP नीत केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह
-- नये संसद भवन का जिस तरह उद्घाटन किया गया, वह राष्ट्र के लिए अशोभनीय: पिनराई विजयन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं