विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

आरएसएस के लोग शादी नहीं करते, हनीट्रैप में फंसते हैं : कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मीडिया समन्वयक रहे मानक अग्रवाल ने शुक्रवार को का कहा कि हनीट्रैप जैसे मामले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोगों के शादी न करने के कारण होते हैं. 

आरएसएस के लोग शादी नहीं करते, हनीट्रैप में फंसते हैं : कांग्रेस
प्रतीकात्मक तस्वीर.
चेन्नई:

मध्य प्रदेश के हनीट्रैप कांड को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता और भोपाल लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मीडिया समन्वयक रहे मानक अग्रवाल ने शुक्रवार को का कहा कि हनीट्रैप जैसे मामले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोगों के शादी न करने के कारण होते हैं. लिहाजा, मोहन भागवत को संघ के लोगों को शादी करने की अनुमति देनी चाहिए. कांग्रेस नेता मानक ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, 'एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है. यह सब शिवराज के कार्यकाल में शुरू हुआ था. इस मामले में कई बीजेपी नेता शामिल हैं. अब यह पांच से छह राज्यों तक फैल चुका है.

हनीट्रैप मामले की सबसे बड़ी वजहों में से एक यह है कि आरएसएस के लोग शादी नहीं करते. उन्हें शादी करनी चाहिए. मोहन भागवत को चाहिए कि वे अपने लोगों को शादी की अनुमति दें." राज्य में हनीट्रैप कांड ने सियासी हलचल मचा दी है। इसमें नेताओं, अफसरों के अलावा कई पत्रकारों के नाम भी सामने आ रहे हैं और इसके बाद सत्ताधारी और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पांच महिलाओं और एक पुरुष की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले की जांच अब एसआईटी (विशेष जांच दल) के पास है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Honey Trap, Digvijay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com