कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीजेपी नेताओं पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी अपने दो विधायकों के सवालों के घेरे में आ गई है. ब्योहारी से बीजेपी विधायक शरद कोल ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उनका आरोप है कि बीजेपी में वर्ग विशेष की उपेक्षा की जा रही है और कुछ वर्ग विशेष के लोगों को ही पार्टी तवज्जो दी जा रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जिस दिन @digvijaya_28 ने आरोप लगाया कि @BJP4India @ChouhanShivraj @drnarottammisra कर रहे हैं @INCMP @INCIndia विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश, @BJP4MP के विधायक ने की @OfficeOfKNath की तारीफ कहा बीजेपी में एक जाति की पूछ @ndtvindia pic.twitter.com/150az8EFPA
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) March 2, 2020
तीन मिनट से अधिक के इस वीडियो में शरद कोल अपनी पार्टी की तो आलोचना कर ही रहे हैं, वहीं कमलनाथ सरकार की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके कदमों से गरीब और अन्य वर्गों के लोगों को लाभ हो रहा है. बिजली बिल काफी कम हो गए हैं. अन्य कदम भी गरीबों के हित में उठाए गए हैं.
मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राज में ही पार्टी के यह दिग्गज नेता दुखी, कहा- आज मेरी कोई नहीं सुनता
इससे पहले मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएए के खिलाफ बयान देकर पार्टी को कठघरे में खड़ा किया था. हम आपको याद दिला दें कि शरद कोल और नारायण त्रिपाठी विधानसभा के मॉनसून सत्र में आपराधिक कानून (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 पर हुए मत विभाजन के दौरान सरकार के पक्ष में वोटिंग की और उसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया था. हालांकि बाद में दोनों दोहराया कि बीजेपी में ही हैं और बीजेपी में रहेंगे.
Video: कमलनाथ सरकार का अजीबोगरीब फरमान- किसी की नसबंदी कराओ वरना...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं