विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2022

मदद मांगने पर झाबुआ SP ने छात्रों से की बदसलूकी, ऑडियो VIRAL हुआ तो CM शिवराज ने पद से हटाया

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने आदेश जारी कर झाबुआ पुलिस अधीक्षक तिवारी का तबादला कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कर दिया.

मदद मांगने पर झाबुआ SP ने छात्रों से की बदसलूकी, ऑडियो VIRAL हुआ तो CM शिवराज ने पद से हटाया
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
भोपाल:

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के आदेश दिया है. दरअसल, कल रात को पॉलीटेक्निक कॉलेज, झाबुआ के कुछ छात्र कोतवाली थाने पहुंचे थे.उन्होंने सीनियर छात्रों पर बदसुलूकी और रैगिंग के आरोप लगाए थे और सुरक्षा की मांग की. कुछ देर बीतने के बाद भी जब कोतवाली पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया तो एक छात्र ने सीधे एसपी अरविंद तिवारी को कॉक करके इस संबंध में जानकारी दी.

शिकायत सुनने के बाद मामले का निपटारा करने के बजाय एसपी ने उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता करना शुरू कर दिया. हालांकि, उनके बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया. वायरल ऑडियो जब सुबह सीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल झाबुआ एसपी को हटाने के आदेश दे दिए. इस कार्यवाही को सीएम का एक बड़ा एक्शन माना जा रहा है.

‘मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश' के ट्विटर हैंडल पर चौहान का सोमवार को एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें वह प्रदेश के अधिकारियों को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘झाबुआ पुलिस अधीक्षक को आप तत्काल हटाइये. वह जिस भाषा में बात कर रहे हैं, वह बहुत ही अशोभनीय है. बच्चों (पॉलिटेक्निक छात्रों) के साथ इस भाषा में ऐसे कोई कैसे बात कर सकता है. अभी इसी क्षण तुरंत हटा दें.''

मुख्यमंत्री ने इस घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये हैं. इसके कुछ ही मिनटों बाद मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने आदेश जारी कर झाबुआ पुलिस अधीक्षक तिवारी का तबादला कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कर दिया. इसकी पुष्टि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है.

यह भी पढ़ें -
-- हिजाब मामला : याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- औरंगजेब गलत था, क्या हम उसके जैसा ही बनना चाहते हैं?
-- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ट्रांसफर याचिका पर SC ने विचार करने से किया इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chauhan, Jhabua SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com