मध्य प्रदेश: भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दंपत्ति ने लोन एप के झांसे में आकर दो मासूम बच्चों के साथ पति-पत्नी ने मौत को गले लगा लिया. ऑनलाइन लोन कंपनी द्वारा युवक का फोन हैक कर दो महीने से धमकी दी जा रही थी, जिसके चलते दंपत्ति द्वारा यह कदम उठाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक दंपत्ति ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर अपनी भतीजी को भी मोबाइल के जरिए भेजा था. पुलिस ने मौके से 4 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें दंपत्ति द्वारा लोन एप के माध्यम से लोगों को अपने झांसे में लेने वाली कंपनी पर युवक द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतक युवक ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस से गुहार लगाई है कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले, जिससे दोबारा कोई परिवार इस तरह से बर्बाद ना हो.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
DCP जोन- 1 साइ कृष्णा थोटा ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि परिवार कर्ज में था. ऑनलाइन वर्क के लिए ऑनलाइन ऐप्स डाउनलोड किए. जब आप ऐप डाउनलोड करते हैं, तो परमिशन में आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो शेयर हो जाती हैं. इन्हीं फोटो और कॉन्टैक्ट लिस्ट को यूज करते हुए इनको ब्लैकमेल किया गया. इस कारण ऐसा कदम उठाया. मृतक परिवार के बैंक अकाउंट्स, फोन नंबर्स, मोबाइल-लैपटॉप की जांच कराई जाएगी. परिवार के जिन लोगों के पास एक्सटॉर्शन के कॉल गए थे, उनसे बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, इस मामले में डीसीपी क्राइम श्रुति सोमवंशी ने बताया कि साइबर पुलिस फर्जी एप्स को लोकर समय-समय पर एडवाइजरी जारी करती है. कई चाइनीस ऐप हैं जो प्ले स्टोर से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं, जो की आपके मोबाइल द्वारा एक्सेस देने के बाद वह आप के मोबाइल का डाटा हैक कर लेती है. आपके मोबाइल द्वारा सभी परमिशन का एक्सेस दिए जाने के बाद आपका फोन हैक करते हैं और आपके साथ ब्लैक मेलिंग की जाती है. डीसीपी क्राइम ने जनता से अपील की है कि इस तरह की फर्जी ऐप से बचे और जो ऐप भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है. उन्हीं एप्स का उपयोग करें.
ये भी पढ़ें:-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP,जानिए बीजेपी का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं