मध्य प्रदेश के इंदौर में 30 वर्षीय होटल मालिक ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. होटल संचालक ने आत्महत्या से पहले सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था. उसमें लिखा कि उसने काफी पहले सोच लिया था कि वह 30 साल की उम्र तक ही जीवित रहेगा. सुसाइड नोट में व्यक्त उसके विचारों से संदेह है कि वह किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा था.
पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को घटना की जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) धैयशील येवले ने बताया कि हीरा नगर क्षेत्र में 30 साल के होटल संचालक का खून से सना शव उसके घर में मिला और पास ही वह पिस्तौल भी बरामद हुई, जिससे उसने खुद को गोली मारी. उन्होंने बताया कि अविवाहित होटल संचालक ने खुदकुशी से पहले सात पन्नों का पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है और अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात लिखी है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
आत्महत्या के कारणों का जिक्र करते हुए एसीपी ने बताया, 'आत्महत्या से पहले छोड़े गए पत्र में होटल संचालक के व्यक्त विचारों से लगता है कि वह किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा था. हालांकि, हम तमाम पहलुओं पर उसकी मौत की विस्तृत जांच कर रहे हैं.'
एक अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक की आत्महत्या के बाद पुलिस दल जब मौके पर पहुंची, तो दंग रह गई. क्योंकि इस शख्स ने अपने कमरे में जगह-जगह हैंड रिटेन नोट चिपका रखे थे. अधिकारी के मुताबिक इन नोट के जरिये होटल संचालक ने अपने परिजनों से कहा कि उसकी मौत के बाद उन्हें सबसे पहले किस व्यक्ति को फोन करना है और उसके कमरे के किसी भी सामान को छूना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
सुलभ शौचालय कांट्रेक्टर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं