फरीदाबाद में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घर जाने के लिए ऑटो में सवार युवती को एक जगह ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में रविवार शाम करीब 8 बजे घूमने के लिए गई थी. रात करीब 9:45 पर अपने रिश्तेदार से बात करते हुए टाउन पार्क से घर जाने के लिए ऑटो लिया. करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद ऑटो चालक ने अपने दो जानकारो को ऑटो में बिठा लिया. वह ऑटो को जब अन्य जगह ले जाने लगा तो लड़की ने कहा कि इधर क्यों ले जा रहे हो, इस पर पीड़िता के साथ बैठे आरोपी ने लड़की की गर्दन पकड़ ली और उसका मुंह दबोच लिया. इस दौरान लड़की ने अपना फोन ऑटो से बाहर फेंक दिया.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को नहरपार इलाके में ले गए और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान लड़की ने मिट्टी उठाकर एक आरोपी की आंख में झोंक दी और वहां से भाग निकली, जिसके बाद उसने किसी का फोन लेकर पुलिस और अपने परिजनों को सूचना दी.
सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रबंधक सेंट्रल, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें पहुंची. साथ ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाने में दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट तथा धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी विष्णु और सनोज को उनके घर से पकड़ा. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विष्णु ऑटो चला रहा था. वहीं आरोपी वीरेंद्र और सनोज ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को अब तीसरे आरोपी की तलाश है.
आरोपी विष्णु आगरा का निवासी है और फिलहाल फरीदाबाद के संजय एंक्लेव में रह रहा था. वहीं आरोपी सनोज पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है.
ये भी पढ़ें :
* मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाई गई फ्लाइट अटेंडेंट, गला रेता हुआ था, आरोपी अरेस्ट
* आंध्र प्रदेश : नाले में मिली नवजात बच्ची, स्थानीय लोगों ने कुछ यूं बचाई जान
* खुद को अफसर बताकर LG वीके सक्सेना के आवास में घुसने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं