विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2018

छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले में किशोरी से बलात्कार मामले में चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले में किशोरी से बलात्कार मामले में चार गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में किशोरी से रेप
  • पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा
  • यह घटना बीते 25 जून की है
कोरबा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ घटना सरगुजा में अंबिकापुर शहर के निकट 25 जून की है. पीड़िता ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों को कल गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव की किशोरी 25 जूऩ को बस से अंबिकापुर पहुंची थी. जब वह बस स्टैंड पर थी, उसी दौरान दो बाइक से चार युवक वहां पहुंचे और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की. 

यह भी पढ़ें: मंदसौर की घटना के बहाने चुप्पी पूछने का खेल खेलने वालों का इरादा क्या है?

इसके बाद वे उसे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर एक सूनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. फरार होने से पहले आरोपी पीड़िता का मोबाइल भी साथ ले गए. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने 28 जून को कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाला जिससे चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए. 

VIDEO: मंदसौर गैंगरेप मामला: दूसरे आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Rape In Sarguja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com