विज्ञापन

साड़ी पहनकर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, कौन हैं छत्तीसगढ़ की 'लेडी सिंघम' IPS अंकिता शर्मा?

IPS Ankita Sharma AK-47 Video: छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अफसर अंकिता शर्मा ने एके-47 उठाकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

साड़ी पहनकर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, कौन हैं छत्तीसगढ़ की 'लेडी सिंघम' IPS अंकिता शर्मा?
छत्तीसगढ़ की आईपीएस अंकिता शर्मा का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ की आईपीएस अफसर अंकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें शस्त्र पूजा के बाद एके-47 चलाते हुए देखा जा सकता है. आईपीएस अंकिता शर्मा इस दौरान साड़ी में नजर आ रही हैं और वो एके-47 उठाकर हवा में फायर करती हैं. अब उनके इस वीडियो ने उनकी लेडी सिंघम वाली इमेज को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है. अंकिता शर्मा का नाम तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में शामिल है. नक्सल प्रभावित इलाके में उनके काम ने उन्हें नई पहचान दिलाई और उनके बहादुरी के किस्से काफी मशहूर हैं.

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा?

IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के ही दुर्ग जिले से आती हैं. सरकारी स्कूल से ही उनकी पढ़ाई हुई और वो हमेशा अपने स्कूल की टॉपर भी रहीं. उन्होंने 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन किया और फिर एमबीए में दाखिला ले लिया, हालांकि सपना यूपीएससी क्रैक करने का था. यही वजह रही कि उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी करने लगीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IPS Ankita Sharma/Instagrm

अंकिता शर्मा को पहले दो अटेंप्ट में सफलता नहीं मिली, पहले में वो मेन्स तक भी नहीं पहुंच पाईं. वहीं दूसरे अटेंप्ट में महज कुछ नंबरों से पीछे रह गईं. इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने तीसरे अटेंप्ट में 203वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उन्हें उनका होम कैडर छत्तीसगढ़ मिल गया. 

नक्सलियों में अंकिता शर्मा का खौफ 

छत्तीसगढ़ में ही पैदा होने के चलते अंकिता शर्मा को नक्सलियों को लेकर अच्छी जानकारी थी. जब वो आईपीएस बनीं तो उन्होंने नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए कई शानदार ऑपरेशन किए, इस दौरान तमाम नक्सलियों को भी मार गिराया. उनकी इसी इमेज के चलते लोग उन्हें सोशल मीडिया पर लेडी सिंघम के नाम से बुलाने लगे. उन्हें भाटापारा में पहली पोस्टिंग मिली थी, इसके बाद रायपुर से लेकर खैरागढ़ और बस्तर इलाके में भी काम किया. फिलहाल वो राजनांदगांव में एसपी के पद पर तैनात हैं.

AK-47 चलाने पर विवाद

आईपीएस अंकिता शर्मा ने दशहरे के मौके पर एके-47 पर हाथ आजमाया तो लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कोई उन्हें छत्तीसगढ़ की शेरनी कह रहा है तो कोई ऐसे खुले में गोलीबारी करने को लेकर सवाल उठा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि इससे उनके आसपास खड़े लोगों को खतरा पैदा हो सकता था, हालांकि बाकी यूजर्स ने जवाब देते हुए कहा कि अंकिता शर्मा हथियार चलाना अच्छी तरह से जानती हैं और वो इसमें किसी भी तरह की चूक नहीं कर सकतीं. 

यह भी पढ़ें | सलमान खान के कमांडो रखेंगे ये खास MP5 SD6 सबमशीन गन, जानें ये कितनी खतरनाक?

यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू में 165 से सीधे 216 नंबर, IIT दिल्ली से पढ़ीं कोमल मावी ने बताया अपना सीक्रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Ankita Sharma AK-47 Video, IPS Ankita Sharma Story, IPS Ankita Sharma Video, Success Story, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com