विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

मध्य प्रदेश : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बाप गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है.

मध्य प्रदेश : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बाप गिरफ्तार
प्रतीकात्मक इमेज
  • दुष्कर्म के आरोप में बाप गिरफ्तार
  • अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
  • मुंदी थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना
खंडवा: पुलिस ने जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है. मुंदी पुलिस थाने की सहायक उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर ने आज बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गुरूवार देर रात पुलिस ने आरोपी पिता के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376 (2) (एफ) और 376 (2) (आई) सहित पॉक्सो कानून की धारा 5/6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बलात्कार पीड़िता को 25 लाख रूपए देने का दिया आदेश

बेलेकर ने पीड़िता के हवाले से बताया कि गत 29 अप्रैल 2018 को उसके पिता ने उसके साथ रात को सोते समय दुष्कर्म किया. बाद में बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर चली गयी और वहां उसने मां को सारी आपबीती बताई. बेटी की शिकायत सुनने के बाद मां ने इसकी ऑनलाइन शिकायत भोपाल महिला डेस्क पर की। वहां से मामला जिले के संबंधित मूंदी थाने को रैफर किया गया. 

VIDEO: दिल्ली में छात्रा को बंधक बनाकर 10 दिनों तक रेप
आरोपी बाप ने अपने बचाव में दलील दी कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, इसे लेकर उनके बीच में अक्सर विवाद भी होता रहता था. इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने बेटी को बहला-फुसलाकर उसके विरूद्ध साजिश रचकर इस तरह के गंदे आरोप लगवाये हैं और उसे फंसा दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com