बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय फिर चर्चा में हैं. पहले तो उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय का क्रिकेट के बैट से एक अधिकारी को मारने की घटना का वीडियो वायरल हुआ इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय काफी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह किसी अधिकारी पर जूता ताने खड़े हुए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने यह तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'यह घटना वर्ष 1994 की है, जब विजयवर्गीय विधायक हुआ करते थे, उनका वहां मेयर हाउस के पास विवाद हुआ, इस दौरान उन्होंने वहां तैनात आईपीएस अधिकारी प्रमोद फलणीकर पर जूता चलाया था. अब उनके बेटे ने बल्ला चलाया है, यही है संस्कारवान बेटा'. लेकिन सच्चाई शायद यह नहीं है. इस तस्वीर में दिख रहे आईपीएस अधिकारी प्रमोद फलणीकर ने असली बात बताई है. उन्होंने कहा, कैलाश विजयवर्गीय ने कभी भी मुझसे बदतमीजी नहीं की है. जिस घटना की तस्वीर है वह पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन को लेकर है. कैलाश विजयवर्गीय ने जूता दिखाकर कहा था आप के कहने पर धरना खत्म किया पर नगर निगम के चक्कर लगाकर जूते घिस गए है पानी नहीं आया'. प्रमोद ने आगे बताया, ' मेरे कहने पर ही कैलाश विजयवर्गीय ने धरना खत्म किया था. इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी. फोटो की टाइमिंग को लेकर गलत खबर वायरल की जा रही है. फोटो के गलत प्रचार से मैं बहुत दुखी हूं. फोटो वायरल होने के बाद बच्चे औैर परिचित फोन कर इस घटना के बारे में पूछ रहे हैं. वर्तमान में प्रमोद फड़नीकर एनएसजी के आईजी के पद पर कार्यरत हैं.
BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश की 'बल्लेबाजी' पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, कही यह बात...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश जो कि विधायक हैं, ने एक अधिकारी पर बैट से हमला कर दिया था. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आकाश के ऊपर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस घटना के बाद बीजेपी की काफी फजीहत हुई और बाद में सूत्रों ने खबर दी कि गृहमंत्री अमित शाह ने घटना की रिपोर्ट मांगी है. वहीं जिस अधिकारी पर आकाश ने हमला किया था उन्हें ब्लड प्रेशर और तनाव के चलते अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. फिलहाल आकाश अब 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं.
सतना: बीजेपी नेता ने मुख्य निगम अधिकारी की पिटाई की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं