मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो )
- पाकिस्तान मेट्रो पिलर की तस्वीर शेयर की
- वाराणसी में हुये हादसे की दिलाई याद
- फिर मांगी माफी
भोपाल:
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज इसके लिए खेद जताया कि उन्होंने पाकिस्तान के एक पुल की तस्वीर ट्वीट करके उसे भोपाल का रेलवे पुल होने का दावा किया. कुछ दिनों पहले अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी एक असत्यापित ट्वीट को लेकर ऐसी ही गलती की थी. सिंह ने पुल के एक पिलर की तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें दरारें थीं. उन्होंने लिखा था ‘‘यह पिलर भोपाल में सुभाष नगर रेल फाटक पर निर्माणाधीन रेल पुल का है. पिलर पर दरारों से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि जो वाराणसी में हुआ वह यहां नहीं होगा.’’
कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के प्रभारी पद से दिग्विजय सिंह की छुट्टी, ओमान चांडी को मिली जिम्मेदारी
ट्विटर पर पोस्ट की गई जानकारी की जांच करने वाली वेबसाइट ‘एल्टन्यूज’ ने सिंह का ध्यान इस गलती की ओर खींचा और कहा कि यह पाकिस्तान के रावलपिंडी के क्षतिग्रस्त मेट्रो पिलर की पुरानी तस्वीर है. ‘एल्टन्यूज’ ने ट्वीट में लिखा , ‘‘क्षतिग्रस्त पिलर की तस्वीर सोशल मीडिया पर कई बार इस्तेमाल की गई है और हर बार इसे अलग-अलग स्थान के होने का उल्लेख किया गया.'
वीडियो : पहले भी फंस चुके हैं दिग्विजय सिंह
इसके जवाब में सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं खेद जताता हूं. मेरे एक मित्र ने इसे मुझे भेजा था. मेरी गलती है कि मैंने इसकी जांच नहीं की.’’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
यह है सुभाष नगर रेल्वे फाटक भोपाल पर बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज का एक पोल,जिसमें आ गई दरारे/क्रैक इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं,अभी तो पुल भी नही बना ।एक भाजपा नेता के मार्ग दर्शन निर्माण में हो रहा है ,फिर यह सब क्यों और कैसे ? वाराणसी की दुर्घटना यहॉं भी ना हो जाये। pic.twitter.com/oycXREebp0
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 10, 2018
कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के प्रभारी पद से दिग्विजय सिंह की छुट्टी, ओमान चांडी को मिली जिम्मेदारी
ट्विटर पर पोस्ट की गई जानकारी की जांच करने वाली वेबसाइट ‘एल्टन्यूज’ ने सिंह का ध्यान इस गलती की ओर खींचा और कहा कि यह पाकिस्तान के रावलपिंडी के क्षतिग्रस्त मेट्रो पिलर की पुरानी तस्वीर है. ‘एल्टन्यूज’ ने ट्वीट में लिखा , ‘‘क्षतिग्रस्त पिलर की तस्वीर सोशल मीडिया पर कई बार इस्तेमाल की गई है और हर बार इसे अलग-अलग स्थान के होने का उल्लेख किया गया.'
This is not in Hyderabad neither in Metro nor in PVNR. Actually it's in Rawalpindi, Pakistanhttps://t.co/q8wilsOq0T https://t.co/WKGrXmn8rf
— KTR (@KTRTRS) August 3, 2016
वीडियो : पहले भी फंस चुके हैं दिग्विजय सिंह
इसके जवाब में सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं खेद जताता हूं. मेरे एक मित्र ने इसे मुझे भेजा था. मेरी गलती है कि मैंने इसकी जांच नहीं की.’’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Digvijay Singh Tweet, Madhya Pradesh News