प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल:
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई. बच्ची दो दिन से लापता थी. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कथित तौर पर आरोपी उसका चचेरा भाई निकला. बच्ची जबलपुर ज़िला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अपने गांव से दो दिन से लापता थी. परिजनों ने उसकी आसपास के इलाकों में तलाश की. रिश्तेदारों से बातचीत करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं लगी तो रविवार को देर शाम परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक बच्ची को ढूंढने में आरोपी भी लगा रहा. लेकिन उसकी गतिविधियां जब संदिग्ध लगीं तो पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की.
झारखंड के लोहरदगा में दो नाबालिग लड़कियों से 11 आरोपियों ने किया रेप, सभी पुलिस गिरफ्त में
एडिशनल एसपी आरएस नरवारिया ने बताया पहले तो आरोपी पुलिस को बरगलाता रहा लेकिन जब सख्ती दिखाई गई तो उसने बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली. पहले उसने कहा कि शव को नदी में फेंक दिया है, लेकिन बाद में बताया कि उसने शव को घर में बन रहे सेप्टिक टैंक में फेंका था. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
भोपाल में छात्रावास संचालक पर एक और रेप का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Minor Raped In Madhya Pradesh, Jabalpur News