विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

कांग्रेस ने दी चेतावनी, शिवराज सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस नहीं लिए तो आंदोलन

कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है

कांग्रेस ने दी चेतावनी, शिवराज सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस नहीं लिए तो आंदोलन
कांग्रेस नेता कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो).
भोपाल:

विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान कर रही है. कांग्रेस ने कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने ऐसे मामलों को वापस लेने और फंसाए गए लोगों को राहत देने के लिए कदम नहीं उठाया तो वह ‘‘जेल भरो आंदोलन '' शुरू करेगी.

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और मैंने रविवार को मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की मांग की. मुख्यमंत्री ने हमें जांच का आश्वासन दिया है.''

कमलनाथ ने कहा, ‘‘बीजेपी ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके प्रतिशोध की राजनीति की है. हम चुप नहीं बैठेंगे.''

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली विधानसभा समिति को इस मामले को देखना चाहिए और यदि सरकार सहमत नहीं होती है तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Nath, Digvijay Singh, Shivraj Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com