विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2020

इंदौर: ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने गिरफ्तार किया

इंदौर (Indore) में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में स्थित लवकुश चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदर्शन किया.

इंदौर: ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस और कांग्रेस के बीच धक्का मुक्की की आई नौबत
इंदौर:

इंदौर (Indore) में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में स्थित लवकुश चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने स्कूली फीस माफी के साथ ही बस संचालकों को मुआवजे का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए जमकर नारेबाजी भी की. लेकिन इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल जबाव किये तो कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुज्जत हो गई. आखिरकार पुलिस ने बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

इंदौर में इन मास्क पर लगा बैन, पहनने पर भरना होगा 100 रुपये का जुर्माना

इधर, मौके पर पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और विधायक संजय शुक्ला ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाये और कांग्रेस विधायक ने कहा कि विरोध करना हमारा अधिकार है ऐसे में पुलिस की कार्रवाई ठीक नही है. बता दे कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर उज्जैन दौरे पर है और ऐसी जानकारी आई है कि कांग्रेसी उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे लेकिन इसके पहले पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया. 

PM मोदी की आपत्तिजनक फोटो ट्वीट करने पर जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो किसी भी धरना, प्रदर्शन और आयोजन की अनुमति प्रशासन से लेना जरूरी है लेकिन ऐसा नही किया गया. लिहाजा पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे लोगो को गिरफ्तार किया है. 

Video: पलटे ठेले से पलटी मध्य प्रदेश के पारस की किस्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore, Congress Protests In Indore, Jyotiraditya Scindia In Indore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com