विज्ञापन

Suicide Case: इंदौर में युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिसकर्मी के थप्पड़ मारने से था आहत

Indore Suicide Case: परिजनों के अनुसार थप्पड़ लगने के बाद राज घर पहुंचा और काफी घबराया हुआ था. परिवार के सामने भी वह डरा हुआ नजर आ रहा था. इसी बीच देर रात करीब तीन बजे वह बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी. नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Suicide Case: इंदौर में युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिसकर्मी के थप्पड़ मारने से था आहत
AI Generated

Suicide Case : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में एक युवक की पांचवीं मंजिल से कूदकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने के बाद युवक घबरा गया और डर के कारण उसने यह कदम उठा लिया. यह पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के टॉप टिप परिसर का बताया जा रहा है. घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे की है.

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम राज था, जो मनोज का पुत्र बताया जा रहा है. परिवार के अनुसार राज मानसिक रूप से कमजोर था और उसे सांस लेने से जुड़ी समस्या भी थी. बताया जा रहा है कि गर्मी और तबीयत खराब होने के कारण वह देर रात बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद चौकीदार ने उसे रोककर पूछताछ की. परिजनों के मुताबिक उसी समय वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंची. बातचीत के दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद युवक काफी घबरा गया. परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से और ज्यादा डर गया.

डर के कारण उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के अनुसार थप्पड़ लगने के बाद राज घर पहुंचा और काफी घबराया हुआ था. परिवार के सामने भी वह डरा हुआ नजर आ रहा था. इसी बीच देर रात करीब तीन बजे वह बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी. नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मानसिक रूप से कमजोर था युवक

मृतक की बहन ने बताया कि राज मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी चल रहा था. पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान वह घबरा गया था और शायद उसी कारण उसने बहस भी कर ली थी. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को उसकी बीमारी के बारे में बताया था. राज ने उनसे माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे वह और ज्यादा डर गया.

यह भी पढ़ें- भोपाल एम्स में HOD की प्रताड़ना से तंग महिला डॉक्टर की आत्महत्या, NHRC ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और युवक की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा.

यह भी पढ़ें-  होली के मौके पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com