मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले कांग्रेस ने 'नारी सम्मान योजना' लॉन्च किया है. कांग्रेस यह योजना शिवराज सिंह चौहान सरकार की 1000 रुपए हर महीने देने वाली 'लाडली बहना योजना' के मुकाबले में लेकर आई है. इस योजना में हर महिला को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया गया है. साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा. जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का नारी सम्मान योजना, बीजेपी की 'लाडली बहना योजना' को टक्कर देने के लिए लाई गई है. बीजेपी की 'लाडली बहना योजना' में हर महीने 1000 रुपये दिये जाएंगे.
कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मंच से बीजेपी और उसकी योजना दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह लाए हैं 'लाडली बहना योजना'. 18 साल बाद लाडली बहना की याद आई. क्यों लाए हैं? अपना पाप धोने के लिए लाए हैं. जो उन्होंने पाप किया है, 18 साल के भ्रष्टाचार के पाप धोने लाए हैं, महंगाई का पाप धोने ये योजना लाए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दो महिलाओं ने 'नारी सम्मान योजना' का भरा फॉर्म
छिंदवाड़ा में दो महिलाओं से मंच पर ही नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए गए. अब कांग्रेस कार्यकर्ता 'नारी सम्मान योजना' के फॉर्म पूरे राज्य में घर-घर जाकर भरवाएंगे. भोपाल में इसके लिए बकायदा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
कांग्रेस प्रवक्ता निकिता खन्ना ने कहा कि ये फॉर्म बहुत आसान हैं और इन्हें घर-घर जाकर भरवाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके जरिये बेसिक जानकारी देनी है, जो पूर्ण रूप से सही हो. कांग्रेस की सरकार बनने पर इससे लाभ मिल पाएगा.
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
वहीं बीजेपी ने कांग्रेस की चुटकी ली है. बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ठगराज पार्ट 2 आज रिलीज करने वाले हैं. पहले किसानों को ठगा, कन्याओं को ठगा, नौजवानों को अब बहनों के साथ फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. आपने उल्लेख किया है कि हिमाचल में पहले शुरू किया. आप बताओ हिमाचल में कितनों को लाभ मिला है, आज लिखा है वेबसाइट में योजना जल्दी शुरू होगी.
23-60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा लाभ
आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को देखते हुए दोनों ही दल महिला मतदाताओं को अपनी तरफ लाने के प्रयास में हैं. अगर आंकड़ों की बात करें तो मध्यप्रदेश में लगभग 5.39 करोड़ मतदाता हैं. जिसमें 2.60 करोड़ से अधिक महिला वोटर हैं. लाडली बहना का लाभ 23-60 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगा. लगभग 2 करोड़ महिलाएं इसी आयु वर्ग की हैं. 18 सीटों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं