विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

मंदसौर में मारे गए किसानों के लिए छह करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी

कलेक्टर का प्रस्ताव राज्य सरकार ने मंजूर किया, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से दी जाएगी रकम

मंदसौर में मारे गए किसानों के लिए छह करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी
मंदसौर में हुए किसानों के प्रदर्शन का फाइल फोटो.
भोपाल: मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुई हिंसा के दौरान मारे गए किसानों के लिए छह करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी गई है. सरकार ने यह मुआवजा राशि मंजूर कर दी है. मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से यह रकम दी जाएगी.
         
किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर जिले में पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की रकम जारी करने में देरी को लेकर मंदसौर के कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा था कि वे चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि नहीं दे सकते. इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था जिसे देर शाम स्वीकृत कर दिया गया.
     
इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह अपनी गलती का मुआवजा दे रही है कोई भीख नहीं. गौरतलब है कि मंदसौर में पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए पांच किसानों के लिए सरकार ने पहले 10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था. बाद में देर रात मुख्यमंत्री ने एक करोड़ के मुआवजे का ऐलान किया. बाद में लाठीचार्ज में मारे गए एक और किसान के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Farmers Agitation, Compensation Released, 6 Carore Compensation, Mandasaur, CM Shivraj Singh Chauhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com