छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए.
कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत गुरुवार को बीएसएफ कैम्प माहला से बीएसएफ 114 बटालियन और जिला बल की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली थी. लगभग 12 बजे पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बीएसएफ के चार जवान एएसआई बोरो, आरक्षक रामकृष्णन, आरक्षक सोमेश्वर, आरक्षक इशरार खान शहीद हो गए. सहायक कमांडेंट गोपूराम व निरीक्षक गोपाल राम घायल हो गए. घायलों को बीएसएफ कैम्प माहला लाया गया है. क्षेत्र के आसपास सर्चिंग जारी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान जब कुछ दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
इस महिला ने 157 मामलों में 4380 दिन जेल में काटे, दोष साबित न होने के कारण हुई रिहा, देखें- VIDEO
#UPDATE : 4 BSF jawans have lost their lives in an encounter with Maoists in Kanker, Chhattisgarh https://t.co/zs8K25iF87
— ANI (@ANI) April 4, 2019
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. इस घटना में चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शवों को बाहर निकाल लिया गया है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा.
Video: नक्सलियों के गढ़ बस्तर और दंतेवाड़ा में पहुंची NDTV की टीम, देखें- ग्राउंड रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं