विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

शादीशुदा महिला से मिलने आया युवक, दोनों की गांव वालों ने की जमकर पिटाई

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया, महिला की भी उसके परिजन ने बेरहमी से पिटाई की

शादीशुदा महिला से मिलने आया युवक, दोनों की गांव वालों ने की जमकर पिटाई
भिंड जिले में एक गांव में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया जिसका वीडियो वायरल हो गया.
  • महिला के परिजन ने रात में घर में पीटा, सुबह पेड़ से बांधकर पीटा
  • बाद में पुलिस को सूचना देकर युवक को उसके हवाले कर दिया
  • महिला के परिजन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज
भोपाल:

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया और पास में बैठी एक महिला की भी बेरहमी से पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. गांव वालों का कहना है कि पेड़ से बंधा युवक दूसरे गांव से इस गांव में एक शादीशुदा महिला से मिलने के लिए आया था. पकड़े जाने पर उसके परिजनों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा. महिला पर भी जमकर लात-घूंसे चलाए. महिला के परिजन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस का कहना है महिला के परिजनों ने रात में युवक की घर में पिटाई की और रस्सी से बांध दिया. सुबह होते ही युवक को घर के सामने पेड़ से बांधकर पिटाई की गई. बाद में पुलिस को सूचना देकर युवक को गोरमी पुलिस के हवाले कर दिया.

एक ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो बना लिया जिसे रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पिटने वाले युवक का नाम जीतू है जिस पर महिला के परिजनों की शिकायत पर घर में घुसकर धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

जीजा को पेड़ से बांधकर महिला के साथ गैंगरेप, शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने डांट कर भगाया, VIDEO वायरल

VIDEO : गायों की तलाश कर रहे व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटा

(भिंड से दिलीप सोनी के इनपुट के साथ)

लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brutally Beating Young Man, Brutally Beating Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com