विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2019

मध्यप्रदेश में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की हत्या, चेहरा जलाने की कोशिश भी की

रतलाम जिले के बिलपांक में बीजेपी के कार्यकर्ता 36 साल के हिम्मत पाटीदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई

मध्यप्रदेश में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की हत्या, चेहरा जलाने की कोशिश भी की
प्रतीकात्मक फोटो.
  • हिम्मत का भाई राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का जिला पदाधिकारी
  • हिम्मत मंगलवार को रात में खेत में मोटर चालू करने गया था
  • सुबह खेत में हिम्मत का शव मिला
भोपाल:

मध्यप्रदेश में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. प्रदेश के मंदसौर, बड़वानी में बीजेपी नेताओं की हत्या के बाद रतलाम में बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. मृतक का भाई राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का जिला पदाधिकारी है.

यह मामला बिलपांक थाने का है जहां हत्यारों ने हत्या के बाद मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा भी जलाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक 36 साल के हिम्मत पाटीदार की गला रेतकर हत्या की गई और बाद में चेहरा भी जला दिया गया.

मध्य प्रदेश: 24 घंटे के भीतर दूसरे बीजेपी नेता पर हमला, एक की हत्या तो दूसरे से लाखों की लूट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल 

घटना की सूचना मिलने पर बीजेपी के रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी मौके पर पहुंच गए. हिम्मत मंगलवार को रात में अपने खेत में मोटर चालू करने गया था. बुधवार की सुबह जब उसका भाई खेत पर पहुंचा तो उसे वहां हिम्मत की लाश मिली.

VIDEO : चार दिन में दो बीजेपी नेताओं की हत्या

घटनास्थल से पुलिस को एक टार्च मिली है. हिम्मत की मोटरसाइकिल भी कुछ दूरी पर पड़ी मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Worker Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com