विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

मध्य प्रदेश : आंगनबाड़ी के खाने में मिले 4 मरे चूहे, मच गया हड़कंप

लालेपुरा में आंगनबाड़ी में बच्चों को वह खिचड़ी खिला दी गई, जिसमें 4 मरे चूहे डले हुए थे.

मध्य प्रदेश : आंगनबाड़ी के खाने में मिले 4 मरे चूहे, मच गया हड़कंप
प्रतीकात्मक फोटो
  • आंगनबाड़ी के खाने में मिले 4 मरे चूहे
  • मरे हुए चूहे देखकर मच गया हड़कंप
  • 6 बच्चों को इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज भेजा गया
सागर: सागर के मकरोनिया में बीमारी से 14 लोगों की मौत का मामला भी ठंडक नहीं पड़ा है कि एक और ऐसी ही लापरवाही उजागर हुई है, जहां शहर से लगे लालेपुरा में आंगनबाड़ी में बच्चों को वह खिचड़ी खिला दी गई, जिसमें 4 मरे चूहे डले हुए थे. लोगों ने जब मरे हुए चूहे देखे, तो गांव में हड़कंप की स्थिति मच गई. 

यह भी पढ़ें: शाकाहारी सीएम शिवराज ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडे परोसे जाने के मंसूबों पर फेरा पानी

कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टियां होनी भी शुरू हो गई. 6 बच्चों को इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज भेजा गया.सूचना के बाद मौके पर पहुंचे महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय ने सभी बच्चों को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भेजवाया. 

VIDEO: मध्य प्रदेश: हरदा जिले में मिड डे मील में निकले कीड़े
बताया जा रहा है कि पानी में चूहा मिलने की पुष्टि प्रशासन के अधिकारियों ने भी की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouse In Anganwadi Food, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com