विज्ञापन

DA-DR Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, इस राज्‍य में कितनी बढ़ गई सैलरी-पेंशन?

Salary Pension Hike News: दिवाली से पहले धनतेरस पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी मिली है. सरकार ने डीए और डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे अब महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है. जानिए सैलरी-पेंशन में कितना इजाफा होगा.

DA-DR Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, इस राज्‍य में कितनी बढ़ गई सैलरी-पेंशन?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
Source: NDTV Graphics/Canva

DA and DR Hike News: धनतेरस पर अरुणाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर मां लक्ष्‍मी की कृपा हुई है. दरअसल अरुणाचल सरकार ने दिवाली के तोहफे के तौर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. अब राज्‍य में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की रकम मूल वेतन के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है.

नवंबर महीने की सैलरी और पेंशन के साथ बढ़े हुए DA-DR का लाभ दिया जाएगा. इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन 3 फीसदी बढ़ जाएगी. 

जुलाई से ही जोड़कर मिलेगा लाभ 

ये नई दरें इस साल 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी. इस फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी. 'एक्स' (X) पर अपनी पोस्ट में खांडू ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों व पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके साथ ही, यह दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है, जो 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी.'

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ी हुई DA और DR का लाभ राज्य सरकार के अधीन काम कर रहे 'ऑल इंडिया सर्विसेज' (AIS) अधिकारियों और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिनियुक्ति (deputation) पर तैनात केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा.

4 महीनों का बकाया भी मिलेगा 

खांडू के अनुसार, जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का बकाया (arrears) नकद रूप में दिया जाएगा. यह राशि सीधे कार्यरत कर्मचारियों के वेतन खातों और पेंशनभोगियों व पारिवारिक पेंशनभोगियों के पेंशन खातों में जमा कर दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई DA और DR का भुगतान नवंबर महीने के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस फैसले से राज्य के बड़ी संख्या में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा, जिससे उन्हें त्योहारों के मौसम में अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें | DA Hike: दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा बोनस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA DR Hike News, Da Dr Hike 2026, DA Hike News 2026, Dr Hike Latest News, Da Hike Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com