भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे टी20 फॉर्मेट के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खास मुलाकात की है. जिसका एक वीडियो स्वयं पीएम मोदी ने साझा किया है. साझा किए गए वीडियो में सुर्या अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने विशेष वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए लिखा है, 'दीपावली के पावन माहौल में राम और सरयू का आगमन हो चुका है. इससे दीपावली का वातावरण और भी अधिक पवित्र, भक्तिमय और दिव्य हो गया है.'
पीएम ने देशवासियों को धनतेरस की भी दी बधाई
यही नहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की भी दी बधाई है. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'धनतेरस के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को असीम खुशियों की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भगवान धन्वंतरि की विशेष कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे. हर घर में आनंद और उल्लास का दीपक निरंतर प्रज्वलित रहे, यही मेरी मंगलकामना है.'
दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है। @surya_14kumar https://t.co/B6vwr35Iwm
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026
उन्होंने लिखा है, 'मैं आदि देव भगवान धन्वंतरि को नमन करता हूं, जिनके चरण कमलों की देवता और असुर दोनों ही वंदना करते हैं. वे ऐसे भगवान हैं जो विविध प्रकार की औषधियों के अधिष्ठाता हैं तथा इस संसार में बुढ़ापा, रोग, भय और मृत्यु जैसे दुखों का नाश करने वाले हैं.'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पिछली बार नजर आए थे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम में पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत नजर आए थे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उस दौरान भारतीय टीम ने उनकी देखरेख में खेला था. जहां टीम आठ मार्च 2026 को अपने विपक्षी टीम को शिकस्त देते हुए खिताब जीतने में कामयाब हुई थी.
यह भी पढ़ें- ऑफिस की दिवाली पार्टी में छा गईं सारा तेंदुलकर, उनके लुक पर ठहरी लोगों की निगाहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं