AIIMS नागपुर के हॉस्टल मेस में छात्रों ने खाने में कीड़े और तली हुई इल्ली मिलने का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रों ने तली हुई इल्ली, मरा हुआ कीड़ा, मक्खी जैसी चीज और स्पंज जैसा पदार्थ खाने में पाए जाने की बात कही है. मेस की जिम्मेदारी फरवरी से नए ठेकेदार को मिली है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.