विज्ञापन

VIDEO: बर्तन में फंसा बच्‍चे का सिर, चीखता-चिल्लाता रहा मासूम, घंटों बाद डॉक्टरों ने यूं बचाई जान

जलगांव के सहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर मिन्हाज पटेल ने जोखिम भरा फैसला लिया. प्लंबर की मदद से बच्‍चे के सिर में फंसा एल्युमिनियम का बर्तन काटा गया और उसकी जान बचाई गई.

VIDEO: बर्तन में फंसा बच्‍चे का सिर, चीखता-चिल्लाता रहा मासूम, घंटों बाद डॉक्टरों ने यूं बचाई जान
  • महाराष्ट्र के जलगांव में साढ़े तीन साल के बच्चे का सिर एक एल्युमिनियम के बर्तन में फंस गया.
  • परिजन उसे कई अस्पतालों में लेकर गए लेकिन बर्तन को निकालना जोखिम भरा था और चोट का खतरा था.
  • करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद बर्तन को काटकर बच्चे के सिर को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसकी जान बचाई गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेलते समय साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे का सिर एक एल्युमिनियम के बर्तन में फंस गया. बर्तन सिर और गर्दन के पास इस कदर कसकर अटक गया कि बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसकी जान पर बन आई. घटना के बाद परिजन घबराकर बच्चे को लेकर अलग‑अलग अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन बर्तन इतनी मजबूती से फंसा हुआ था कि उसे निकालने पर गंभीर चोट लगने का खतरा बना हुआ था. ऐसे में किसी भी तरह की जल्दबाजी बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी. 

आखिरकार जलगांव के सहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर मिन्हाज पटेल ने जोखिम भरा फैसला लिया. उन्होंने प्लंबर की मदद से कटर का इस्तेमाल कर बर्तन को काटने का निर्णय लिया. 

ये भी पढ़ें: खिड़कियों से नकल की पर्चियां... ये बिहार नहीं जनाब, ड्रोन कैमरे में कैद महाराष्ट्र कॉलेज के नकलचियों की करतूत

12 मिनट की मशक्‍कत के बाद निकाला बर्तन

करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद एल्युमिनियम का बर्तन काटा गया. इस दौरान डॉक्‍टर और प्‍लंबर ने बेहद सतर्कता से काम किया. एल्‍युमिनियम के बर्तन को काटकर के बच्‍चे के सिर से अलग किया गया और उसकी जान बचा ली गई. 

ये भी पढ़ें: अजित पवार की कुर्सी छूते ही रो पड़ीं सुनेत्रा पवार, ऑफिस में पदभार ग्रहण के दौरान पार्थ भी नहीं रोक सके आंसू

सोशल मीडिया पर वायरल पूरी प्रक्रिया का वीडियो 

डॉक्टरों और प्लंबर की सूझबूझ से बच्चे के सिर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस पूरी रेस्क्यू प्रक्रिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग डॉक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अब यह मामला चर्चा में आ गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com