महाराष्ट्र के जलगांव में साढ़े तीन साल के बच्चे का सिर एक एल्युमिनियम के बर्तन में फंस गया. परिजन उसे कई अस्पतालों में लेकर गए लेकिन बर्तन को निकालना जोखिम भरा था और चोट का खतरा था. करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद बर्तन को काटकर बच्चे के सिर को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसकी जान बचाई गई.