विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत से हार के बाद भिड़ने लगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, यूसुफ और आफरीदी पर शादाब ने किया पलटवार

India vs Pakistan: नामीबिया के खिलाफ शादाब खान ने जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन किया. मैच के बाद उन्होंने पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ और शादाब खान पर पलटवार किया

T20 World Cup 2026: भारत से हार के बाद भिड़ने लगे पाकिस्तानी खिलाड़ी,  यूसुफ और आफरीदी पर शादाब ने किया पलटवार
Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026:
X: social media
  • टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रन से हार मिली, जिसके बाद देश में आलोचनाओं का दौर शुरू हुआ.
  • पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ और शाहिद आफरीदी ने बाबर आजम और शाहीन आफरीदी को टीम से बाहर करने की बात कही थी.
  • शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मैच में नाबाद 36 रन बनाए और 3 विकेट लेकर अपनी क्षमता दिखाई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में  गुजरे रविवार को भारत के हाथों बहुत ही शर्मनाक तरीके से 61 रन से मात खाने के बाद अब पाकिस्तान में आया भूचाल अभी थमा नहीं है. और न जाने कब थमे. अब मामला इस स्तर तक पहुंच गया है कि टीम के वर्तमान क्रिकेटर और पूर्व दिग्गज  ही आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान की कप्तानी कर चुके और फिलहाल वर्ल्ड कप टीम के सदस्य शादाब खान ने पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ और शाहिद आफरीदी पर जमकर निशाना साधा है. इन दोनों ही पूर्व क्रिकेटरों ने हार के बाद कहा था कि पाकिस्तान की क्रिकेट अंधकारमय दौर से गुजर रही है. और बाबर आजम और शाहीन आफरीदी जैसे खिलाड़ियों को टी20 फॉर्मेट में जगह नहीं मिलनी चाहिए. 

बुधवार को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी दौर के मुकाबले में 102 रन से जीत के बाद शादाब खान ने कहा, 'हम आलोचना को नियंत्रित नहीं कर सकते. हर व्यक्ति की निजी राय है और वे आलोचना करने के लिए स्वंतत्र हैं.' भारत के खिलाफ शादाब का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा था. बैटिंग में जहां वह सिर्प 14 ही रन बना सके, तो बॉलिंग में फेंके एकमात्र ओवर में शादाब ने 17 रन लुटाए. और इस प्रदर्शन के बाद वह पूर्व दिग्गजों के निशाने पर आ गए. 

मोहम्म्द यूसुफ ने X पर भारत के किलाफ हार के बाद लिखा, 'आफरीदी, बाबर और शादाब का समय खत्म हो गया है. अब पाकिस्तान टीम को नए परफॉरमर चाहिए. अब सिर्फ कमजोर टीमों के खिलाफ जीतों से काम नहीं चलेगा.' बहरहाल, इस  आलोचना के बाद शादाब ने नामीबिया के खिलाफ मिली जीत में 22 गेंदों पर नाबाद 36 रन की पारी खेली.  साथ ही, उन्होंने 3 विकेट भी लिए.

इसके बाद शादाब ने कहा,  'मुझे लगता है कि जब से मैंने वापसी  की है, तब से मैंने एक ही खराब ओवर फेंका है. और इस वजह से बहुत ही ज्यादा आलोचना हो रही है. मैं इसे सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रहा. मैं इन बातों को नियंत्रित नहीं कर सकता. यह एक खराब दिन था. यह टी20 क्रिकेट है. आप रन बहा सकते हो, विकेट ले सकते हो. मैं आलोचना को लेकर ज्यादा नहीं सोचता.' वहीं, शादाब ने पूर्व दिग्गजों की आलोचना पर बिना  नाम लिए कहा, 'हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा किया है, लेकिन दिन की समाप्ति पर उन्होंने भी विश्व कप में कभी भी भारत को नहीं हराया. यह साल 2021 में हम ही थे, जिन्होंने भारत को मात दी. विश्व कप में हम भारत को सिर्फ एक ही बार हरा सके हैं. यह सही है कि वे लीजेंड हैं, लेकिन विश्व कप में उन्होंने भारत के खिलाफ कभी कुछ शानदार नहीं किया.'

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोट मचाने का ईशान किशन को मिला इनाम, ICC की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में लगाई जबरदस्त उछाल


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com