विज्ञापन

अजित पवार की कुर्सी छूते ही रो पड़ीं सुनेत्रा पवार, ऑफिस में पदभार ग्रहण के दौरान पार्थ भी नहीं रोक सके आंसू

सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार कमरे में प्रवेश करते ही अजित पवार की कुर्सी के पास पहुंचे. दोनों ने पहले उस कुर्सी को स्पर्श किया और फिर बेहद भावुक हो उठे.

अजित पवार की कुर्सी छूते ही रो पड़ीं सुनेत्रा पवार, ऑफिस में पदभार ग्रहण के दौरान पार्थ भी नहीं रोक सके आंसू
  • सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार ने अजित पवार के निजी कक्ष में प्रवेश किया और माहौल पलभर में भावुक हो उठा.
  • सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार की आंखें नम हो गईं और वे भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए.
  • शरद पवार गुट के युवा विधायक रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद संभालने पर खुशी जताई.

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन भावनाओं से भर गया. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पदभार ग्रहण करने के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार ने जैसे ही अजित पवार के निजी कक्ष में प्रवेश किया, माहौल पलभर में भावुक हो उठा. इस दौरान सुनेत्रा और पार्थ पवार रो पड़े. इसी कक्ष में अजित पवार ने महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री पद का दायित्‍व निभाया था और अब इस पद पर उनकी पत्‍नी सुनेत्रा पवार हैं. 

सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार कमरे में प्रवेश करते ही अजित पवार की कुर्सी के पास पहुंचे. दोनों ने पहले उस कुर्सी को स्पर्श किया और फिर बेहद भावुक हो उठे. इस दौरान दोनों की आंखें नम थीं और वे अपने भाव रोक नहीं सके. परिवार के इस भावुक क्षण को वहां मौजूद टीम और समर्थकों ने भी महसूस किया. हालांकि बाद में दोनों ने किसी तरह से खुद को संभाला. 

Latest and Breaking News on NDTV

रोहित पवार ने किया सोशल मीडिया पोस्‍ट 

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद संभालने के बाद शरद पवार गुट के युवा विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक पोस्ट में रोहित पवार ने लिखा,  "अजित दादा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सुनेत्रा काकी को उस कुर्सी पर बैठा देख मुझे बहुत खुशी हो रही है."

रोहित पवार की यह प्रतिक्रिया सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं थी, बल्कि परिवार के अंदर चल रही राजनीतिक और भावनात्मक जटिलताओं की झलक भी पेश करती है_ अजित पवार की अनुपस्थिति में सुनेत्रा पवार का दायित्व संभालना न केवल प्रशासनिक बदलाव का संकेत है, बल्कि पवार परिवार के भीतर नए समीकरणों और भूमिकाओं की ओर भी इशारा करता है_ 

अजित पवार के कार्यालय में हुए इस निजी, भावनात्मक क्षण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति के बड़े मंच के पीछे भी परिवार की संवेदनाएं और रिश्ते कितने गहरे होते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Pawar, Sunetra Pawar, Parth Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com